लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जंग जीतने के बाद ऋषि कपूर ने दिया बयान, पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर के लिए कही दिल छूने वाली बात

By मेघना वर्मा | Updated: May 3, 2019 13:04 IST

ऋषि कपूर की बीमारी की खुलासा हलांकी देर से हुया था। पिछले साल सितंबर के महीने में ऋषि न्यू यॉर्क शहर में इलाज कराने गए।

Open in App

बीते साल एक्टर ऋषि कपूर के एक ट्वीट के बाद उनके फैंस शॉक में थे जब उन्होंने बताया कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यूएस जा रहे हैं। इसी के बाद वाइफ नीतू सिंह के ट्वीट, 'भगवान करें कैंसर सिर्फ एक राशी बनकर रह जाए' से लोगों को पता चला कि कर्ज एक्टर किसी बड़ी बीमारी के शिकार हैं। हलांकि फैंस के लिए अब अच्छी खबर ये है कि ऋषि कपूर अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। 

कैंसर से जंग जीतने के बाद ऋषि कपूर ने Deccan Chronicle को दिए एक इंटव्यू में अपनी इस बीमारी और अपने परिवार के बारे बाते कहीं है। ऋषि कपूर ने बताया कि ये उनके और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी चीज थी। मेरे और मेरे परिवार के साथ मेरे फैंस की प्रार्थनाओं से ही ये हो पाया है। वो उन सभी के शुक्र गुजार हैं। 

ऋषि ने आगे कहा, 'नीतू मेरे पीछे एक पत्थर की मजबूती से खड़ी रहीं, वरना मेरे लिए फूड और ड्रिक्स की बात है तो उसे कंट्रोल करना मेरे लिए मुश्किल था। रणबीर और रिद्धिमा भी मेरे कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ खड़े रहे।' हाल ही में आई रिपोर्ट्स की बात करें तो पता तो यही चला है कि ऋषि अब कैंसर फ्री हो गए हैं मगर अभी भी उनके ट्रीटमेंट में दो महीने और लगेंगे। 

कुछ दिनों पहले ही ऋषि कपूर के एक करीबी दोस्त ने इस बात की जानकारी दी थी कि अब वो कैंसर फ्री हो गए हैं। राहुल रवैल ने ऋषि कपूर के साथ फेसबुक पर एक फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, 'ऋषि कपूर (चिंटू) अब कैंसर फ्री हो गए हैं।' इस पोस्ट को देखने के बाद ही ऋषि कपूर के फैंस काफी खुश हैं। लोगों ने तो एक्टर को कैंसर से जंग जीतने की बधाई भी देनी शुरू कर दी है। 

पिछले साल गए थे न्यू यॉर्क

ऋषि कपूर की बीमारी की खुलासा हलांकी देर से हुया था। पिछले साल सितंबर के महीने में ऋषि न्यू यॉर्क शहर में इलाज कराने गए। अपने सोशल मीडिया पर चांदनी एक्टर ने इस बारे में ट्वीट भी किया था। मगर ऋषि ने अपनी बीमारी के बारे में कुछ नहीं बताया था। ऋषि कपूर के परिवार ने भी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी थी। 

टॅग्स :ऋषि कपूरनीतू सिंहरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल