लाइव न्यूज़ :

Breaking News: दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 10:03 IST

ऋषि कपूर की निधन हो गया है। वह हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे। उनको सांस लेने में दिक्कत थी। एक्टर के निधन की खबर एक्टर अमिताभ बच्चन ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर का 67 साल पर निधन हो गया है ऋषि हिंदी सिनेमा के एक नायाब एक्टर थे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। वह हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे। उनको सांस लेने में दिक्कत थी। ऋषि कपूर का निधन 67 साल की उम्र में हुआ है। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे।

 एक्टर के निधन की खबर अमिताभ बच्चन ने दी है। अमिताभ ने जानकारी देते हुए लिखा कि वह चला गया है .. ! ऋषि कपूर .. गए .. अभी-अभी गुज़र गए ।। मैं टूट गया हूँ!

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं।

 रिद्धिमा  ने मांगी इजाजतएनबीटी की खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के लिए रिद्धिमा ने इजाजत मांगी है, दरअसल  रिद्धिमा  इन दिनों दिल्ली में अपने घर पर हैं। खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं। 

हालांकि इस पर अभी किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। वहीं, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे। 

टॅग्स :ऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म की पसंद को बताते थे बकवास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया