ऋषि कपूर की देश वापसी से पहले जारी हुआ उनकी फिल्म 'झूठा कहीं का' पोस्टर, ये है फिल्म की कहानी

By मेघना वर्मा | Published: June 27, 2019 04:06 PM2019-06-27T16:06:15+5:302019-06-27T16:06:15+5:30

'जूठा कहीं का' फिल्म का टाइटल ऋषि कपूर की पुरानी फिल्म जूठा कहीं का से लिया गया है। इस फिल्म में उनके साथ नीतू सिंह दिखाई दी थीं।

Rishi Kapoor film Jhootha Kahin Ka first poster | ऋषि कपूर की देश वापसी से पहले जारी हुआ उनकी फिल्म 'झूठा कहीं का' पोस्टर, ये है फिल्म की कहानी

ऋषि कपूर की देश वापसी से पहले जारी हुआ उनकी फिल्म 'झूठा कहीं का' पोस्टर, ये है फिल्म की कहानी

Highlightsजूठा कहीं का फिल्म की कहानी दो लड़कों की है। ऋषि कपूर की ये फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी।

कैंसर से जंग जीते एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। रिसेंटली रणबीर कपूर ने एक बयान में बताया भी था कि अपना इलाज पूरा करवा कर जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। उसी से पहले ऋषि कपूर की फिल्म जूठा कहीं का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि अगले महीने ऋषि कपूर इसी फिल्म से पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। ऋषि कपूर की फिल्म जूठा कहीं का में ओमकार कपूर, सनी सिंह, जिम्मी शेरगिल और मनोज जोशी नजर आएंगे। पोस्टर की बात करें तो ऋषि कपूर इस पोस्टर में जिमी शेरगिल के साथ पिंग-पॉल बॉल में बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

ये है फिल्म की कहानी

रिपोर्ट्स की मानें तो जूठा कहीं का कहानी है दो लड़कों की। जो मॉरिशियस जाते हैं अपनी पढ़ाई के लिए। वहां जाने के बाद दोनों लड़के वापिस इंडिया नहीं आना चाहते। ऋषि कपूर इस फिल्म में ओमकार के पिता बने हैं। जो अचानक से मॉरिशियस जाते हैं और बच्चों को सरप्राइज देते हैं। 



 

ऋषि कपूर नीतू सिंह की फिल्म से लिया गया है नाम

'जूठा कहीं का' फिल्म का टाइटल ऋषि कपूर की पुरानी फिल्म जूठा कहीं का से लिया गया है। इस फिल्म में उनके साथ नीतू सिंह दिखाई दी थीं। साल 1979 में आई इस फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला था। कुछ दिनों पहले जूठा कहीं का के डायरेक्टर ने इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को पुरानी वाली फिल्म से कम्पेयर ना किया जाए। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर ने बताया था कि वो अगस्त के आखिरी महीने में इंडिया वापिस लौट रहे हैं। उन्होंने बताया भी था कि अगस्त एंड में डॉक्टर के कहने के बाद वापिस आ सकते हैं। 

Web Title: Rishi Kapoor film Jhootha Kahin Ka first poster

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे