ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया आंखें नम करने वाला पोस्ट, लिखा-मैं आपकी फेसटाइम कॉल हर रोज याद करूंगी...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 30, 2020 02:17 PM2020-04-30T14:17:04+5:302020-04-30T17:33:15+5:30
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार को मुंबई में ऋषि कपूर ने आकिरी सांस ली। वहीं बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।
ऐसे में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि पापा तुमसे प्यार करूंगी - मेरे सबसे मजबूत योद्धा मैं आपको हर रोज याद करूंगी। मैं आपकी फेसटाइम कॉल हर रोज याद करूंगी! जब तक कि हम फिर से मिलेंगे पापा आई लव यू - आपकी मुश्क हमेशा के लिए।
पिता के अंतिम दर्शन की मिली इजाजत
लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। अब दिल्ली पुलिस द्वारा उनको पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई की यात्रा करने की अनुमति दी गई है। आरपी मीणा, डीसीपी दक्षिणपूर्व, दिल्ली पुलिस, ने बताया है कि लगभग 10.45 बजे पांच लोगों को मुंबई की यात्रा करने की अनुमति दी गई है। परिवार से संपर्क किया गया है, और सहायता प्रदान करेंगे। हमने केवल आंदोलन पास को मंजूरी दी है। ऐसा समझा जाता है कि ट्रेन और उड़ानें नहीं चल रही हैं, वे सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे।
रिद्धिमा ने मांगी थी इजाजत
खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के लिए रिद्धिमा ने इजाजत मांगी थी, दरअसल रिद्धिमा इन दिनों दिल्ली में अपने घर पर हैं। खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं।
हालांकि इस पर अभी किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। वहीं, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।