11 महीने 11 दिन बाद ऋषि कपूर की हुई घर वापसी, कैंसर का इलाज करवाकर लौटे मुंबई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 10, 2019 09:02 AM2019-09-10T09:02:07+5:302019-09-10T09:02:07+5:30

11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर अपने देश ऋषि कपूर वापस लौट आए हैं। ऋषि बीती रात एयरपोर्ट पर पत्नी नीतू के साथ नजर आए।

rishi kapoor back to mumbai after 11 months | 11 महीने 11 दिन बाद ऋषि कपूर की हुई घर वापसी, कैंसर का इलाज करवाकर लौटे मुंबई

11 महीने 11 दिन बाद ऋषि कपूर की हुई घर वापसी, कैंसर का इलाज करवाकर लौटे मुंबई

अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए लंबे समय से अपने घर से दूर थे। अब न्यूयॉर्क से कैंसर की जंग जीतकर एक्टर ऋषि कपूर अब  देश वापस लौट आए हैं। ऋषि के साथ एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी नीतू सिंह भी नजर आईं हैं।

बीती रात दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस दौरान देश लौटने की खुशी ऋषि के चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी। ऋषि कपूर जहां एअरपोर्ट पर मौजूद मीडिया का शुक्रिया करते दिखाई दिए वहीं नीतू कपूर उनका हाथ थामे नजर आई

भारत लौटने के बाद खुद ऋषि कपूर ने भी ट्विटर पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। ऋषि ने लिखा कि 11 महीने 11 दिन बाद घर वापसी हुई, आप सब का शुक्रिया।



फैंस भी ऋषि के वापस आने पर खासा खुश हैं। वह उनके जल्द से जल्द ठीक हो जाने की कामना काफी समय से कर रहे थे। साथ ऋषि भी दूर रहकर भी लगातार अपने फैंस से जुड़े हुए थे। 

कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बाद ऋषि अपने परिवार के साथ तुरंत न्यूयॉर्क रवाना हो गए थे। तब से लगातार उनके साथ उनकी पत्नी नीतू उनके साथ हैं। साथ ही उनका बेटा रणबीर कपूर भी आए दिन पिता के पास आते जाते रहते हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऋषि से मिलने इस दौरान पहुंचते रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर की हाल ही में फिल्म जूठा कहीं का रिलीज हुई है। इस फिल्म को हलांकि लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस फिल्म में ओमकार कपूर और जिम्मी शेरगिल दिखाई दिए हैं। 

Web Title: rishi kapoor back to mumbai after 11 months

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे