7 साल बाद पति से तलाक लेने के बाद बिग बॉस 13 में नजर आएगी ये एक्ट्रेस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 8, 2019 04:47 PM2019-07-08T16:47:08+5:302019-07-08T16:47:08+5:30
बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो है। ऐसे में ये शो एक बार फिर से पर्दे पर आने को तैयार है।
बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो है। ऐसे में ये शो एक बार फिर से पर्दे पर आने को तैयार है। शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के नाम भी अब सामने आने लगे हैं। अब बिग बॉस 13 में एंट्री को लेकर टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा का नाम चर्चा में बना हुआ है।
खबर के अनुसार शो के लिए बिग बॉस मेकर्स ने रिद्धि को अप्रोच किया है। कहा जा है कि रिद्धी ने शो में आने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी हैं। इतना ही एक्ट्रेस ने इसके लिए हामी भरती दी है साथ ही कॉन्ट्रेक्ट भी साइन कर दिया है।
हाल ही में रिद्धी अपने पति राकेश बापट से अलग हुई हैं। जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी करीब 7 साल तक चली थी। दोनों मर्यादा शो के दौरान एक दूसरे तके करीब आए थे और इसके बाद ही शादी का फैसला लिया था।
सलमान ले रहे फीस
इस फिर से शो में घर के टास्क और लड़ाइयों का तड़का देखने को मिलेगा। साथ में वीकेंड के वार में होगा फैंस के लिए सलमान का साथ। फैंस को जानकर हैरानी होगी सलमान इस शो में आने के लिए मोटी रकम लेते हैं।
खबर के अनुसार इस बार सलमान एक एपिसोड के लिए 31 करोड़ रुपयो लेंगे। यानि 26 एपिसोड के लि 403 करोड़ की मोटी रकम सलमान खान शो को होस्ट करने के लिए लेंगे।वहीं बताया जा रहा है कि इस बार का बिग बॉस सलमान खान ना सिर्फ होस्ट करेंगे बल्कि प्रोड्यूसर भी वहीं रहेंगे।
पिंकविला की खबर के अनुसार सीजन 13 भी हर बार की तरह से 15 हफ्ते का होगा यानि प्रतियोगियों को घर के अंदर 105 दिन तक रहना होगा। जबकि बीते साल सलमान खान ने 11 करोड़ की फीस शो के मेकर्स से ली थी। यानि साफ है कि इस सीजन में सलमान ने अपनी फीस बढ़ा दी है।
हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब ये देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस सीजन 13 में सुल्तान क्या धमाल मचाने वाले हैं। फैंस बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है।