Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: अप्रैल की इस तारीख को शादी करेंगे ऋचा चड्ढा-अली फजल, समंदर किनारे होगा रिसेप्‍शन!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 26, 2020 05:14 PM2020-02-26T17:14:03+5:302020-02-26T17:14:03+5:30

ऋचा और अली 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के द्वारा इस बारे में जानकारी परिवार को दे दी गई है

richa chadha ali fazal wedding date fixed for 15 april | Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: अप्रैल की इस तारीख को शादी करेंगे ऋचा चड्ढा-अली फजल, समंदर किनारे होगा रिसेप्‍शन!

ऋचा-अली (फाइल फोटो)

Highlightsअली फजल और ऋचा चड्ढा 2015 में आई फिल्म फुकरे में नजर आए थे।2015 से दोनों रिलेशनशिप में हैं और 2017 में अली-ऋचा ने अपने रिश्ते को सबसे सामने स्वीकार किया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा और अली फजल के इश्क से हर कोई रूबरू है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, दोनों का इश्क अब खुल्लम खुल्ला हो चुका है। अब दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर आती रहती हैं। फैंस को दोनों की शादी की खासा इंतजार है। खबरों की मानें  तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों इसी साल अप्रैल में शादी करने जा रहे हैं।

टाइम्स की खबर के अनुसार ऋचा और अली 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के द्वारा इस बारे में जानकारी परिवार को दे दी गई है। शादी की तारीख की खबर सामने आते ही ऋचा और अली के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

कुछ दिन पहले ही ऋचा और अली साल में मालदीव घूमने गए थे। यहां की दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। खबरों की मानें तो अली ऋचा को मालदीव में शादी के लिए प्रपोज करने के लिए ही गए थे। ऐसे में ऋचा ने उनके प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया है और शादी के लिए हां कर दी है।

ऐसे में ऋचा की शादी के हां करते ही दोनों की शादी की तैयारी शुरू हो गई हैं। हालांकि खास बात ये है कि दोनों में से किसी के द्वारा भी इस शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया के द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि दोनों अप्रैल में शादी कर लेंगे। 

इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि शादी का रिसेप्‍शन समंदर किनारे होगा। वहीं शादी दिल्‍ली में होगी। ऐसे में अब फैंस को इंतजार है कि कब दोनों आधिकारिकतौर अपनी शादी की ऐलान सबके सामने करते हैं।

बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा 2015 में आई फिल्म फुकरे में नजर आए थे। इस फिल्म से ही दोनों की दोस्ती हो गई थी। ये दोस्ती ही दोनों की बाद में प्यार में बदल गई थी। 2015 में इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2017 में अपने रिलेशन को सार्वजनिक किया।

Web Title: richa chadha ali fazal wedding date fixed for 15 april

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे