लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे महंगे वकील को रिया चक्रवर्ती ने सौंपी अपने केस की कमान, सलमान खान और संजय दत्त का केस लड़ चुके हैं मानेशिंदे

By अमित कुमार | Updated: July 29, 2020 13:59 IST

रिया चक्रवर्ती से पहले मानेशिंदे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का केस लड़ चुके हैं। मानेशिंदे की गिनती देश के टॉप वकीलों में की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया ने खुद को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े और महंगे वकील को अपना केस सौंपा है। वह सलमान खान के 1998 के ब्लैकबक और संजय दत्त के 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस के वकील रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों मुश्किल भरे दौर से गुजर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती लंबे सेमय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में करीब डेढ़ महीने पहले सुशांत की आत्महत्या की घटना ने रिया की जिंदगी पर काफी गहरा असर छोड़ा है। मंगलवार शाम रिया के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में एफआई आर दर्ज करा एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने खुद को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े और महंगे वकील को अपना केस सौंपा है। दिल्ली बेस्ड लॉयर मानेशिंदे रिया का केस लड़ेंगे। रिया से पहले वह सलमान खान और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकारों का केस हेंडल कर चुके हैं। वह सलमान खान के 1998 के ब्लैकबक और संजय दत्त के 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस के वकील रहे हैं। 

रिया के घर के बाहर नजर आईं थीं वकील आनंदिनी फर्नांडिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानेशिंदे ने अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को ही पेपर्स साइन कर दिए थे क्योंकि जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस को रिया के घर के बाहर देखा गया था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में भादवि की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है।

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में लगाए कई गंभीर आरोप सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।’’ उन्होंने अपने शिकायत में कहा है, ‘‘2019 के पहले मेरे बेटे सुशांत को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा दिक्कत आयी, इसकी जांच होनी चाहिए।’’

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच