मशहूर रैपर रफ्तार पत्नी कोमल वोहरा से हो रहे अलग, शादी के 6 साल बाद ले रहे तलाक

By मनाली रस्तोगी | Published: June 23, 2022 03:49 PM2022-06-23T15:49:42+5:302022-06-23T15:58:46+5:30

मशहूर रैपर रफ्तार अपनी शादी के छह साल बाद अपनी पत्नी कोमल वोहरा से आधिकारिक तौर पर अलग हो रहे हैं। रफ्तार और कोमल ने साल 2016 में शादी की थी, लेकिन कुछ समय से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।

Rapper Raftaar and Komal Vohra file for divorce | मशहूर रैपर रफ्तार पत्नी कोमल वोहरा से हो रहे अलग, शादी के 6 साल बाद ले रहे तलाक

मशहूर रैपर रफ्तार पत्नी कोमल वोहरा से हो रहे अलग, शादी के 6 साल बाद ले रहे तलाक

Highlightsकोमल वोहरा और रफ्तार की मुलाकात पहली बार एक फ्रेंड के घर पर साल 2011 में हुई थी।दोनों पांच साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे।

मुंबई: मशहूर रैपर रफ्तार इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा आधिकारिक तौर पर अलग हो रहे हैं। उनकी शादी इस साल अक्टूबर में खत्म होने की संभावना है। रफ्तार और कोमल ने साल 2016 में शादी की थी, लेकिन कुछ समय से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। कोमल पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने 2020 में महामारी के समय तलाक के लिए अर्जी दी, जिसके कारण अंतिम कार्यवाही में देरी हुई। दंपति के करीबी एक सूत्र ने पुष्टि की कि महामारी के कारण सब कुछ विलंबित हो गया। वे 6 अक्टूबर को तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स ने एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि दोनों के बीच की समस्याएं उनकी शादी के कुछ ही दिनों बाद शुरू हुईं। सूत्र ने ये भी बताया कि दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं और दंपति अपने परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण बने हुए हैं। 

यही नहीं, सूत्र आगे बताया कि इसके बारे में सिर्फ करीबी लोग ही जानते हैं। बताते चलें कि कोमल वोहरा और रफ्तार को पहली नजर का प्यार हुआ था। दोनों की मुलाकात पहली बार एक फ्रेंड के घर पर साल 2011 में हुई थी। दोनों पांच साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद रफ्तार ने अपनी वेडिंग से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फिलहाल दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

Web Title: Rapper Raftaar and Komal Vohra file for divorce

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे