दीपिका ने किया कंमेंट 'तेरा टाइम आ गया बेबी', रणवीर सिंह ने रिप्लाई करते हुए कही ये बात

By मेघना वर्मा | Published: January 21, 2019 11:30 AM2019-01-21T11:30:46+5:302019-01-21T11:30:46+5:30

जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय एक स्ट्रीट टैलेंट पर बेस्ड स्टोरी है। जिसमें आलिया भट्ट और कलकी कोची भी हैं। फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

ranveer singhs reply to deepika padukones comment apna time aayega is adorable | दीपिका ने किया कंमेंट 'तेरा टाइम आ गया बेबी', रणवीर सिंह ने रिप्लाई करते हुए कही ये बात

दीपिका ने किया कंमेंट 'तेरा टाइम आ गया बेबी', रणवीर सिंह ने रिप्लाई करते हुए कही ये बात

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की नई फिल्म गली बॉय का नया रैप अपना टाइम आएगा की चर्चाएं इन दिनों हर जगह हैं। लोग ना सिर्फ इस गाने को पसंद कर रहे हैं बल्कि रणवीर सिंह के इस रैप के इस अंदाज को भी पसंद कर रहे हैं। इसी के चलते रणवीर सिहं ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा #apnatimeaayega. 

इस फोटो पर दीपिका पादुकोण ने कंमेंट करते हुए लिखा था कि तेरा टाइम आ गया बेबी। अब इस कंमेट पर रणवीर सिंह ने रिप्लाई किया है। रणवीर सिंह ने इस फोटो पर दीपिका को लिखा है "तू जो मिल गयी" इस कंमेट के बाद से ही लोग इस पर रिप्लाई कर रहे हैं। कोई इसे लव बता रहा है तो कोई चीप कह रहा है। 

जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय एक स्ट्रीट टैलेंट पर बेस्ड स्टोरी है। जिसमें आलिया भट्ट और कलकी कोची भी हैं। फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लोग इसे खासा पसंद कर रहे हैं। लोग इस फिल्म में रणवीर सिंह के लुक को उन्हीं की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात से कर रहे हैं। 

छह साल के रिलेशनशिप के बाद नवंबर 2018 में रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद उन्होंने तीन रिसेप्शन पार्टी भी दी जिसकी चर्चाएं आज भी होती हैं। दीपिका पादूकोण की बात करें तो वो जल्द ही बॉलीवुड में छपाक फिल्म से प्रोड्यूसिंग डेब्यू करने जा रही हूं। 

Web Title: ranveer singhs reply to deepika padukones comment apna time aayega is adorable

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे