रणवीर का अजीब लुक देख फैंस ने की मॉन्स्टर से तुलना, दीपिका ने लिखी ये बात
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: February 10, 2019 06:14 PM2019-02-10T18:14:05+5:302019-02-10T18:14:05+5:30
शेयर की गई फोटोज में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उनकी जैकेट की हो रही है। इन फोटोज में रणवीर काफी फनी लुक में नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह हमेशा अपने अजीब फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जब उन्होंने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल से अपने लुक की फोटोज शेयर की तो कुछ लोगों को ये काफी पसंद आई तो कुछ लोगों ने इस पर मजाकिया ढंग में कमेंट किए। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उनकी जैकेट की हो रही है। इन फोटोज में रणवीर काफी फनी लुक में नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस ने तो उनके इस लुक की तुलना सुलिवान मॉन्सटर से कर दी।
Gangsta of Love 🦄 💞🌈🦋☮️ #manisharorafashionpic.twitter.com/Us1RWdJwF6
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 9, 2019
WHAT HAVE YOU DONE WITH SULLEY?! pic.twitter.com/S34MI73h23
— Sid (@Naicker_19) February 9, 2019
I see no difference here. Hello #sulley 😂 pic.twitter.com/DWd4iwYUAP
— 𝕾𝖆𝖍𝖗𝖆 (@Sahra1236) February 9, 2019
दीपिका ने लिखी ये बात
रणवीर के इस लुक पर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का भी रिएक्शन सामने आया। उन्होंने लिखा- ये मेरे फेवरेट लुक में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी कमेंट में सेंड किया है।
इस डिजाइनर ने बनाया है रणवीर का जैकेट
जिन फोटोज को रणवीर ने शेयर किया है उसमें वे लाइट ब्लू कलर की जैकेट पहने हुए हैं, जिसे डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किया है। जैसे ही रणवीर ने इस जैकेट में फोटोज शेयर की वैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद उनके फेन्स के तरह-तरह के रिएक्शन्स आने लगे। कुछ फैन्स ने उनके ड्रेस के फनी मीम्स बनाकर भी शेयर किए।