शादी के बाद इस अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कही ये बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: November 27, 2018 03:02 PM2018-11-27T15:02:46+5:302018-11-27T15:02:46+5:30

रणवीर सिंह ने दीपिका ने हाल ही में इटली में शादी की है। अपनी शादी के बाद से ही रणवीर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच छाए हुए हैं।

Ranveer Singh's first magazine cover post wedding for Filmfare is absolutely handsome | शादी के बाद इस अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कही ये बात

शादी के बाद इस अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कही ये बात

रणवीर सिंह ने दीपिका ने हाल ही में इटली में शादी की है। अपनी शादी के बाद से ही रणवीर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच छाए हुए हैं। वह शादी केबाद अपने रिसेप्शन के लुक्स से धमाल मचा रहे हैं। इसी बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट की है। जो फैंस को भा गई है। इस फोटो में वो काफी हॉट एंड हेंडसम लग रहे है।

दरअसल ये तस्वीर फिल्मफेयर मैगजीन के फ्रंट पेज पर छपी है। ये फोटो रणवीर ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर करते हुए बताया कि दिसंबर का कवर पेज का लुक है ये। इस मैगजीन सूट के दौरान रणवीर ने ब्लैक नेट शर्ट और इसके साथ लंबा ब्लैक कोर्ट पहना है। साथ ही रणवीर ने ब्लैक ट्राउजर भी पहना हुआ है। हाथों में छड़ी लेकर काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे है।

क्या दिया गया तोहफे में

तोहफे में दीपिका और रणबीर की शादी की फ्रेम्ड फोटो और एक थैंक्यू नोट दिया गया है। कैप्शन में लिखा- खूबसूरती अति सूक्ष्मता में हैं। मगर ये चुनौतीपूर्ण भी है। इस फोटो फ्रेम की एक तस्वीर सामने आई है, फ्रेम में रणबीर और दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। ये तोहफ मेहमानों को शादी की याद के तौर पर दिया है।हाल ही में दोनों का एक बेंगलुरु में रिसेप्शन हुआ है लेकिन अभी दो अन्य रिसेप्शन मुंबई में इन दोनों के होने बाकी हैं। 28 नवंबर और फिर 1 दिसंबर को   दोनों का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 


दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।

English summary :
Ranveer Singh Post Wedding First Magazine Cover Photo goes viral on social media: In this photo he wear lack net shirt and a long black court with it. Printed on the front page of Filmfare Magazine. Ranveer sharing these photos on his Insta Page and wrote that the cover page of December.


Web Title: Ranveer Singh's first magazine cover post wedding for Filmfare is absolutely handsome

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे