दीपिका को देख पति रणवीर सिंह हुए रोमांटिक, गाया ये खूबसूरत गाना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 13, 2019 12:01 PM2019-02-13T12:01:05+5:302019-02-13T12:14:55+5:30
दीपिका पादुकोण की एक फोटो पर पति रणवीर सिंह ने गाने की लाइन लिखकर कमेंट किया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद से ही फैंस के बीच एक अलग ही जगह बनाए हुए हैं। ये कपल भी कभी एक एक दूसरे पर प्यार बरसाने में नहीं चूकता चाहें वह सार्वजनिक स्थान ही क्यों ना हो।
दोनों के प्यार का एक नजारा हाल ही में इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है। दीपिका पादुकोण ने फिल्मफेयर के ग्लोमर एंड स्टाइल अवार्ड में जाने से पहले की अपनी एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही थीं फिर क्या था पति रणवीर सिंह भी पत्नी दीपिका को देखकर बेकाबू हो गए और वहीं गाने का लाइने कमेंटे में लिखर प्यार जता दिया।
दीपिका की फोटो पर रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे ना मुझे तुम देखो। रणवीर का ये कमेंट फैंस के बीच छा गया वह एक्टर की जमकर तारीफ करते नजर आए।
पहले भी दिखा रणवीर का पत्नी पर प्यार
ये कपल देर रात एक रेस्तरां के बाहर नजर आया था। दोनों की खास बॉन्डिंग फैंस को एक बार फिर से देखने को मिली थी। इस दौरान रणवीर अपनी पत्नी दीपिका का हाथ थामें नजर आए थे। रेस्तां से बाहर निकलते हुए वह पत्नी से साथ खासा खुश नजर आए। वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि किस तरह से रणवीर दीपिका का हाथ थामें जब बाहर आते तो उनकी नजर अचानक पत्नी की जींस पर जाती है और वह सभी के सामने उसको बहुत से प्यार से साफ करने लगते हैं।
इसके बाद वह दीपिका के गाल पर किस भी करते हैं। इस दौरान दीपिका ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में नजर आईं तो रणवीर सिंह रेड एंड टी-शर्ट व सफेद ट्राउजर में दिखे। एक बार फिर से दोनों फैंस के बीच अपने प्यार भरे अंदाज के कारण छा गए थे।