तमिलरॉकर्स ने लीक की रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय', ये मूवीज भी हो चुकी हैं पायरेसी का शिकार
By मेघना वर्मा | Published: February 15, 2019 12:35 PM2019-02-15T12:35:14+5:302019-02-15T12:35:14+5:30
तमिलरॉकर्स उन साइट्स में से है जो नई फिल्मों को ऑनलाइन लीक करने के लिए जानी जाती है। ये काम पूरे भारत में असंवैधानिक है।
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी परेशानी है पायरेसी और फिल्मों का लीक होना। कोई भी नई फिल्म रिलीज होने के साथ ही लीक भी हो जाती है। इसी लीक का शिकार हुई है आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की फिल्म गली बॉय। तमिलरॉकर्स पर ये फिल्म का पूरा वर्जन लीक हो गया है। जो यूजर्स के लिए अवलेबल बताया जा रहा है।
तमिलरॉकर्स उन साइट्स में से है जो नई फिल्मों को ऑनलाइन लीक करने के लिए जानी जाती है। ये काम पूरे भारत में असंवैधानिक है। फिल्म इंडस्ट्री के प्रड्यूसर्स और डायरेक्टर इस साइट के एकदम खिलाफ हैं। भारत का काननून भी इस साइट को कई बार बैन कर चुका है मगर फिल्में लीक होने से रोकने में नाकामयाब रहा है।
ये फिल्में भी हो चुकी हैं लीक
सिर्फ गली बॉय ही नहीं बल्कि इससे पहले भी पेटा, ऊरी, एक्वॉमैन और मर्णिकर्णिका जैसी फिल्म भी तमिलरॉकर्स फर लीक हो चुकी है। मद्रास हाई कोर्ट ने हाली ही में 12000 साइट्स को बैन भी किया था। मगर तमिलरॉकर्स को रोकने में वो भी नाकामयाब रही।
गली बॉय फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। जोया अख्तर की इस फिल्म में रणवीर कपूर रैपर का किरदार निभा रहे हैं। आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले कर रही हैं। कहानी छोटे शहर के उन टैलेंटेड लोगों की कहानी है जो गली से निकलकर देश में छा जाते हैं। 14 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।