कॉन्डम के रणवीर सिंह नहीं रहेंगे ब्रांड एंबेसडर, कहीं दीपिका पादुकोण तो हैं इसकी वजह?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 3, 2019 10:55 AM2019-04-03T10:55:50+5:302019-04-03T10:55:50+5:30

रणवीर सिंह पांच साल पहले एक कॉन्डम ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए थे, लेकिन अब वह इससे अलग होते नजर आ रहे हैं।

ranveer singh will not endorse condom | कॉन्डम के रणवीर सिंह नहीं रहेंगे ब्रांड एंबेसडर, कहीं दीपिका पादुकोण तो हैं इसकी वजह?

कॉन्डम के रणवीर सिंह नहीं रहेंगे ब्रांड एंबेसडर, कहीं दीपिका पादुकोण तो हैं इसकी वजह?

रणवीर सिंह  बॉलीवुड के सबसे चमकते सितारा हैं यही कारण है आज उनको बड़े से बड़ा ब्रांड साइन करना चाहता है। रणवीर सिंह पांच साल पहले एक कॉन्डम ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए थे, लेकिन अब वह इससे अलग होते नजर आ रहे हैं।

फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर का कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के साथ खत्म हो चुका है और इसे रिन्यू करने का कोई प्लान नहीं है। चर्चा है कि ऐसा होने की वजह उनकी हाई फीस या फिर उनकी शादी है। वह खुद को अब इस ब्रांड से अलग करना चाहते हैं।



बीते साल नवंबर में रणवीर सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी की थी। कंपनी ने दोनों को बधाई देने के लिए ट्वीट भी किया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दीपिका के कारण ही रणवीर खुद को इससे अलग कर कर रहे हैं। 

जब रणवीर सिंह ने कॉन्डम ब्रैंड एंडॉर्समेंट चुना था तो उस वक्त हर कोई चौंक गया था। वह ऐसा करने वाले पहले हिंदी मेनस्ट्रीम एक्टर बने थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर के ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद कंपनी को भारत में काफी फायदा हुआ है।

लेकिन अब देखना होगा कि एक्टर इससे खुद को किस तरह से अलग करते हैं। साथ ही उनके जाने के बाद कौन इसका ब्रांड एंबेसडर होता है।

Web Title: ranveer singh will not endorse condom

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे