Video: जब रणबीर कपूर के नाम पर रणवीर सिंह ने खुल्लम खुल्ला आलिया को इस अंदाज में छेड़ा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 10, 2019 10:45 AM2019-01-10T10:45:12+5:302019-01-10T10:45:12+5:30
फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च के समय मूवी के दोनों सितारे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने जमकर मस्ती की।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छा भी गया है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च के समय मूवी के दोनों सितारे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने जमकर मस्ती की।
दोनों ने इस दौरान मीडिया के सवालों का भी जमकर जवाब दिया।इसी दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला कि रणवीर आलिया की टांग खींचने से पीछे नहीं रहे। दरअसल, एक जर्नलिस्ट ने आलिया से रणबीर के साथ और रणवीर के साथ काम करने को लेकर उनसे एक सवाल पूछा था, जिस पर रणवीर सिंह भी मजाक करते हुए नजर आए।
'गली ब्वॉय' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आलिया से पूछा गया कि गली ब्वॉय में रणवीर सिंह और ब्रह्मस्त्र में रणबीर कपूर के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियेंस कैसा रहा। इस सवाल पर रणवीर ने आलिया की चुटकी ली।
आलिया भटट् ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, दोनों के साथ काम करने में काफी समानता है, बस फर्क इतना है कि मैं एक के साथ गली ब्वॉय कर रही हूं और दूसरे के साथ ब्रह्मस्त्र। इस पर बीच मेंरणवीर सिंह बोलते हुए कहते हैं कि एक थोड़ा ज्यादा स्पेशल है और एक थोड़ा कम। इस पर आलिया भट्ट ब्लश करते हुए नजर आईं। गली ब्वॉय' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह काफी मस्ती के मूड में भी नजर आए।
रणबीर की बहन ने दिया गिफ्ट
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी।अब ऐसी खबरें हैं कि रिद्धिमा ने आलिया और रणबीर को न्यू ईयर का एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार रिद्धिमा ने आलिया-रणबीर को एक रिंग गिफ्ट की है। ये रिंग बेहद खास है। खबर के अनुसार इस रिंग के ऊपर AR लिखा हुआ है। वहीं, इससे पहले रिद्धिमा ने आलिया को ब्रेसलेट गिफ्ट किया था।
रणवीर की बहन ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर की। फोटो इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा- 'The Crew'।
रणबीर और आलिया काफी समय से एक दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। दोनों के नए साल सेलिब्रेशन की कुछ खास फोटो सोशल मीडिया पर छाई हैं जो दोनों के रिश्ते का गवाह हैं। इससे साफ हो रहा है कि रणवीर और आलिया के बीच कुछ ना कुछ तो जरूर चल रहा है।
वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया के पापा भी इशारों में इस बात को कंफर्म कर चुके हैं और वह बी-टाउन के नए ऐसे कपल बन गए हैं जिन पर सबकी नजर रहती हैं। हाल ही में आलिया रणबीर की फैमिली के साथ न्यू इयर सेलिब्रेट करती नजर आईं।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की है जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋषि कपूर, नीतू सिंह और पति भरत और बेटी समारा के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर भी हैं। इन फोटो में रणवीर और आलिया काफी एक दूसरे के काफी नजर आए हैं। साथ ही जिस तरह से आलिया रणवीर के परिवार से साथ नजर आईं हैं उससे भी साफ हो रहा है कि दोनों के रिश्ते को सभी ने स्वीकार कर लिया है।