दीपिका के सामने टेबल पर चढ़कर रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
By विवेक कुमार | Published: August 6, 2018 12:03 PM2018-08-06T12:03:00+5:302018-08-06T12:03:00+5:30
रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गली ब्वॉयज' में नजर आने वाले हैं। जिसमें वह एक रैपर की भूमिका में दिखेंगे।
मुंबई, 6 अगस्त: अपने दमदार एक्टिंग और अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए फेमस बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। हाल ही रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गूड़ियां' पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दिए।
दरअसल, रणवीर सिंह ने ये डांस अपनी बहन रितिका भावनानी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर किया। इस पूरी पार्टी में रणवीर जमकर मस्ती करते हुए नजर आए उन्होंने डांस के अलावा गाने भी गाए। रितिका के इस बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण भी नजर आईं।
अगर फिल्मों की बात करें तो रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गली ब्वॉयज' में नजर आने वाले हैं। जिसमें वह एक रैपर की भूमिका में दिखेंगे। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसमें वह एक दबंग पुलिस वाले के रोल में होंगे।