दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ काम करने पर बोले पति रणवीर सिंह, कहा-किसी से इनसिक्योर नहीं हूं

By मेघना वर्मा | Published: March 2, 2019 09:46 AM2019-03-02T09:46:14+5:302019-03-02T09:46:14+5:30

रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को साथ काम करने पर सवाल पूछा गया। तो रणवीर सिंह ने बहुत स्वीटली और स्मार्टली जवाब दिया।

Ranveer Singh says on Deepika Padukone worked with ex-flame Ranbir Kapoor | दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ काम करने पर बोले पति रणवीर सिंह, कहा-किसी से इनसिक्योर नहीं हूं

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ काम करने पर बोले पति रणवीर सिंह, कहा-किसी से इनसिक्योर नहीं हूं

Highlightsरणबीर कपूर के साथ कॉफी विद करण के पांचवे सीजन में आए थे रणवीर सिंह।रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर भी बोले रणवीर सिंह।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के कुछ कूल और क्यूट कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों ही एक-दूसरे को प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। साल 2018 में शादी से  पहले दोनों एक साथ 6 साल से रिलेशनशिप में थे। वहीं शादी से पहले और अपने करियर के इनीशियल पीरियड में दीपिका पादुकोणरणबीर कपूर से रिलेशनशिप में थी। मगर दो साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी बेहतरीन मूवी दी है। 

हाल ही में रणवीर सिंह से दीपिका और रणबीर कपूर को साथ काम करने पर सवाल पूछा गया। तो रणवीर सिंह ने बहुत स्वीटली और स्मार्टली जवाब दिया। रणवीर सिंह ने कहा, ''क्या मैं आपको इनसिक्योर लगता हूं, मैं बिल्कुल भी इनसिक्योर नहीं हूं। मैं सिक्योर हूं जो भी मैं हूं और जैसा भी मैं हूं। मैं जानता हूं दीपिका को कोई भी मेरे जितना प्यार नहीं कर सकता, सो इट्स कूल''

रणवीर के इस जवाब से इस बात का अंदाजा तो लग गया कि वो दीपिका से किताना प्यार करते हैं और उनके काम और प्रोफेशनल लाइफ की भी बहुत केयर करते हैं। रणबीर और रणवीर एक साथ कॉफी विद करण के पांचवे सीजन में आए थे। जिसके लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट थी। 

जब शो में रणवीर से पूछा गया कि क्या वो कभी रणबीर कपूर के साथ ऑन स्क्रीन दिखाई देंगे तो रणवीर ने कहा, ''हमें साथ काम करने की बहुत सी ऑपोर्चुनिटी मिली मगर उनमें से किसी ने भी ठीक से वर्क नहीं किया। मगर आप इसको ये नहीं कह सकते कि हम कभी साथ काम नहीं करेंगे। मैं आशा करता हूं कि फ्यूचर में जल्द ही ऐसा होगा और मैं ये भी जानता हूं कि रणबीर कपूर भी इस कोलैब्रेशन को चाहते होंगे।''

Web Title: Ranveer Singh says on Deepika Padukone worked with ex-flame Ranbir Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे