'बड़े भाई के चरणों में हमेशा', चैरिटी मैच के दौरान धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर बोले रणबीर सिंह- माही मेरी जान

By अनिल शर्मा | Published: July 26, 2021 05:22 PM2021-07-26T17:22:18+5:302021-07-26T17:37:15+5:30

मैच के दौरान रणवीर और धोनी की केमिस्‍ट्री देखते ही बनी थी। तस्‍वीरों में दोनों बाकी टीम मेंबर्स के साथ नियॉन ग्रीन जर्सी में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में भी तस्‍वीरें शेयर कीं और लिखा, 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा।'

Ranveer Singh say Always at the feet of elder brother ms Dhoni shared a picture with mahi during charity football match | 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा', चैरिटी मैच के दौरान धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर बोले रणबीर सिंह- माही मेरी जान

'बड़े भाई के चरणों में हमेशा', चैरिटी मैच के दौरान धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर बोले रणबीर सिंह- माही मेरी जान

Highlights एक चैरिटी फुटबॉल मैच में पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक साथ खेलते नजर आएइस मौके की रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैंरणवीर सिंह ने धोनी को बड़ा भाई बताते हुए लिखा- माही मेरी जान

मुंबईः यहां ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के लिए एक चैरिटी फुटबॉल मैच में पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक साथ खेलते नजर आए। इस मौके की रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। रणवीर सिंह ने धोनी के साथ की दो तस्वीरें साझा की और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया है। 

मैच के दौरान रणवीर और धोनी की केमिस्‍ट्री देखते ही बनी थी। तस्‍वीरों में दोनों बाकी टीम मेंबर्स के साथ नियॉन ग्रीन जर्सी में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में भी तस्‍वीरें शेयर कीं और लिखा, 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा।' इसके साथ ही एक और तस्वीर शेयर की जिसमें दोनो खड़े होकर पोज देते नजर आए है। रणवीर सिंह ने तस्वीर के साथ लिखा- माही मेरी जान। वहीं बीते रविवार को रणवीर प्रैक्‍टिस के बाद धोनी को गले लगाते नजर आए। दोनों एक ही टीम के लिए खेल रहे थे। 

मालूम हो कि धोनी फुटबॉल के बहुत बड़े शौकिन हैं। वे बचपन से ही फुटबॉल खेलते रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह की ऊर्जा हर किसी में देखते बनती है। चाहे फिल्म हो या फिर कोई खेल का मैदान। रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में भी नजर आएंगे। फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है। वे फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।

Web Title: Ranveer Singh say Always at the feet of elder brother ms Dhoni shared a picture with mahi during charity football match

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे