Video:शादी के बाद रणवीर सिंह ने बांधे दीपिका पादुकोण के तारीफों के पुल, कहा- अच्छा लगता है वो घरेलू पत्नी हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 9, 2019 12:00 PM2019-01-09T12:00:59+5:302019-01-09T12:00:59+5:30

दीपिका के बाद अब रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर को शादी के बाद इंटरव्यू दिया। उन्होंने भी पत्नी की राह पर चलते हुए खुलकर दिल के राज यहां खोले हैं।

ranveer singh said i love that deepika is so gharelu | Video:शादी के बाद रणवीर सिंह ने बांधे दीपिका पादुकोण के तारीफों के पुल, कहा- अच्छा लगता है वो घरेलू पत्नी हैं

Video:शादी के बाद रणवीर सिंह ने बांधे दीपिका पादुकोण के तारीफों के पुल, कहा- अच्छा लगता है वो घरेलू पत्नी हैं


एक्टर रणवीर सिंह  और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज के समय में बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक आते हैं। जब से दोनों की शादी हुई है उसके बाद से तो मानों दोनों ने खुद के नाम बस सुर्खियां ही कर ली हों। शादी के बाद दोनों स्टार्स ने कई इंटरव्यू दिए हैं, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

दोनों ने बताया कि किस तरह से उनके प्यार की शुरुआत हुई और उसको शादी का नाम मिला। साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बहुत कुछ बताया है और कैसे वे एक दूसरे के साथ प्यार डूबे हुए है इस बारे में भी बताया। दीपिका के बाद अब रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर को शादी के बाद इंटरव्यू दिया। उन्होंने भी पत्नी की राह पर चलते हुए खुलकर दिल के राज यहां खोले हैं। रणवीर ने खुदको लेकर और दीपिका को लेकर कई अहम बातें की हैं।

ऐसे तो ये इंटरव्यू अभी फैंस के लिए पेश नहीं किया गया है लेकिन इसके कुछ क्लिप प्रोमो जारी किए गए हैं उसनें वह दीपिका के मुरीद होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फैमिली फिल्मफेयर सीजन 2 के प्रोमो से में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण को लेकर बात करते हुए नजर आएं। इंटरव्यू में दोनों एक दूसरे के बारे में खूब बातें कर रहे हैं। रणवीर ने बताया कि दीपिका काफी घरेलू हैं। साथ ही एक सवाल के जवाब में रणवीर ने कहा कि वे (दीपिका पादुकोण) काफी घरेलू हैं और मुझे उनकी ये बात अच्छी लगती है। मैं अपने आप को हसबैंड ऑफ दि मिलैनियम के तौर पर देखना चाहता हूं। मैं इसपर अमल करने की पूरी कोशिश कर रहा ।

दीपिका के खुलासे

फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अब दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाए?' इस पर दीपिका ने चुटीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'मैंने आपको क्या सिखाया था? मैं हूं दीपिका पादुकोण, वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण।' इसके बाद इन्टर्व्यूअर उनका इसी तरह परिचय करवाते हैं। वैसे इस इंटरव्यू में दीपिका ने और भी कई खास बातें शेयर कीं।

साथ ही दीपिका ने शादी के अहम पल को शेयर करते हुए कहा कि जिस वक्त रणवीर उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब उनको ओम शांति ओम का एक चुटकी सिंदूर का डायलॉग याद आ रहा था। उन्होंने कहा कि यूं तो वह कई शादियों में शरीक हुईं और उन्हें होते देखा, लेकिन यह लम्हा कितना खास होता है यह उन्हें खुद की शादी में अनुभव हुआ। 

उन्होंने बताया कि ऐसे तो वह रणवीर से कई अवार्ड समारोह में पहले मिल चुकी थीं। लेकिन रामलीला फिल्म की  शूटिंग के दौरान की दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दीपिका ने कहा कि दोनों को साथ लाने में निर्देशक संजय लीला भंसाली का बहुत बड़ा योगदान है। रणवीर-दीपिका ने इटली में 14, 15 नंवबर को शादी की थी।

Web Title: ranveer singh said i love that deepika is so gharelu

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे