रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका की बिल्डिंग में लिया किराए पर 4BHK फ्लैट, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 2, 2020 01:28 PM2020-01-02T13:28:37+5:302020-01-02T13:28:37+5:30

रणवीर सिंह ने भी दीपिका की बिल्डिंग में चार बीएचके एक फ्लैट किराए पर लिया है। रणवीर ने ये फ्लैट तीन साल के लिए लिया है। इस फ्लैट का किराया 7.97 लाख रूपये है।

Ranveer Singh rents a flat in Deepika Padukone’s building for Rs 7.25 lakh every month | रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका की बिल्डिंग में लिया किराए पर 4BHK फ्लैट, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका की बिल्डिंग में लिया किराए पर 4BHK फ्लैट, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

Highlightsबॉलीवुड के फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड पर राज करते हैंदीपिका और रणवीर बॉलीवुड के टॉप स्टॉर्स में से एक हैं

बॉलीवुड के फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड पर राज करते हैं। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के टॉप स्टॉर्स में से एक हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस खासा पसंद करते हैं। इन दिनों दोनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार दोनों अपनी किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि घर के कारण सुर्खियों में आए हैं।

दीपिका पादुकोण का घर मुंबई के प्रभादेवी स्थित ब्यूमोंड टॉवर में हैं। इस 33 फ्लोर ऊंची बिल्डिंग में दीपिका का फ्लैट 26वें माले पर है। 2010 में दीपिका ने ये फ्लैट 16 करोड़ में खरीदा था। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार रणवीर सिंह ने भी दीपिका की इसी बिल्डिंग में चार बीएचके एक फ्लैट किराए पर लिया है। रणवीर ने ये फ्लैट तीन साल के लिए लिया है। इस फ्लैट का किराया 7.97 लाख रूपये है।

रणवीर ने ये फ्लैट अपने लिए लिया है या फिर किसी और के लिए लिया है अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है। रणवीर और दीपिका ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी की थी।

दोनों ने शादी इटली के लेक कोमो में की थी। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी  नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं।

Web Title: Ranveer Singh rents a flat in Deepika Padukone’s building for Rs 7.25 lakh every month

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे