रणवीर सिंह की तस्वीर को आलिया भट्ट ने बताया बेस्ट, दीपिका पादुकोण बोलीं- 'मतलब समझाओ'?

By अमित कुमार | Published: July 24, 2020 01:32 PM2020-07-24T13:32:49+5:302020-07-24T13:50:11+5:30

दीपिका पादुकोण और रणवीर अपने मुंबई वाले घर में हैं। फिल्मों की बात करें तो दोनों एक साथ '83' में नजर आने वाले हैं।

Ranveer Singh Posts Selfie with Caption That Confuses Deepika Padukone | रणवीर सिंह की तस्वीर को आलिया भट्ट ने बताया बेस्ट, दीपिका पादुकोण बोलीं- 'मतलब समझाओ'?

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsदीपिका के अलावा रणवीर के फैंस भी उनके कैप्शन का मतलब जानने की कोशिश कर रहे हैं। तस्वीर में रणवीर सिंह एक में ब्लैक और दूसरे में व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स की बात होने पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह का नाम जरूर आता है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस से अक्सर ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। ये दोनों भी अक्सर लोगों के सामने एक-दूसरे पर अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कोरोना वायरस के कारण इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ बहुत सारा टाइम स्पेंड कर पा रहे हैं।

एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फैंस के लिए यह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो शेयर किया, जिसके कैप्शन को देखकर वाइफ दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से इसे समझाने की गुजारिश कर डाली। दीपिका के अलावा रणवीर के फैंस भी उनके कैप्शन का मतलब जानने की कोशिश कर रहे हैं। 

आलिया भट्ट ने किया मजेदार कमेंट

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'मुझे अपना सोफा बहुत पसंद है ... पर एक 'टेक-मी-बैक-आई-मिस-बीन-आउटडोरर्स','सेल्फी तोह बंता है ना...'। तस्वीर में रणवीर सिंह एक में ब्लैक और दूसरे में व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया और इसे बेस्ट बताया। एक्टर डीनो मोरिया ने कमेंट किया चश्मा कहां से लिया।

दीपिका ने दिया रणवीर को नया लुक

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो शेयर कर बताया कि उनके बाल लंबे हो गए हैं। ऐसे में पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी नई हेयर स्टाइलिस्ट बनी हैं। रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। रणवीर ने अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें समुराई लुक में चोटी बनाए देखा जा सकता है। फोटो में रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण को क्रेडिट दिया है। वह लिखते हैं कि मुझे अपना यह लुक काफी पसंद आया है, आपको क्या लगता है?

Web Title: Ranveer Singh Posts Selfie with Caption That Confuses Deepika Padukone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे