83 First Look: कपिल देव के नटराज शॉट को खेलते दिखे रणवीर सिंह, इस तारीख को पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म '83'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 11, 2019 11:55 AM2019-11-11T11:55:24+5:302019-11-11T11:55:24+5:30

फिल्म 83 में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आ रहे हैं। कपिल के लुक की रणवीर ने अपनी फोटो शेयर की है।

ranveer singh nails kapil dev natraj pose in new pic 83 | 83 First Look: कपिल देव के नटराज शॉट को खेलते दिखे रणवीर सिंह, इस तारीख को पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म '83'

83 First Look: कपिल देव के नटराज शॉट को खेलते दिखे रणवीर सिंह, इस तारीख को पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म '83'

Highlightsरणवीर सिंह हमेशा से ही अलग तरह की फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। अब एक्टर एक बार फिर से एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह हमेशा से ही अलग तरह की फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। अब एक्टर एक बार फिर से एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक लंबे समय से फैंस को इंतजार था। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आ रहे हैं। कपिल के लुक की रणवीर ने अपनी फोटो शेयर की है। 

इस फोटो में वह हू ब हू कपिल देव की तरह से नजर आ रहे हैं। फोटो में रणवीर कपिल देव का फेमस नजराज शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। कहना लगता नहीं होगा कि ये शॉट खेलते हुए रणवीर एक दम परफेक्ट लग रहे हैं। साथ ही फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

इतना ही नहीं रणवीर का लुक और मेकअप भी देखने लायक है। रणवीर फिल्म में हूबहू देखने में कपिल देव लग रहे हैं। उनकी मेकअप टीम की दाद इस बात के लिए देनी तो बनती है। रणवीर के बाल और मूंछे भी कपिल देव की तरह से ही दिए गए हैं।

अपनी नई फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'नटराज शॉट #RanveerAsKapil'। इस फोटो के साथ ही खुलासा हो गया है कि ये फिल्म 10 अगस्त 2020 को पर्दे पर रिलीज की जाएगी। रणवीर के लुक की फैंस और सेलेब्स सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सभी फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।


फिल्म 83 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर 1983 जिसमें भारत जीता था  उस पर बनी है। इसमें कपिल देव की कप्तानी में भारत को वेस्टइंडीज से जीत हासिल हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, दिनकर शर्मा, जतिन सरना, हार्डी संधू, निशांत दहिया और पंकज त्रिपाठी हैं। 
 

Web Title: ranveer singh nails kapil dev natraj pose in new pic 83

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे