फर्स्ट वेडिंग एनीवर्सरी कुछ इस अंदाज में तैयारी कर रहे हैं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर करके किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 13, 2019 02:56 PM2019-11-13T14:56:37+5:302019-11-13T14:56:37+5:30

एनिवर्सरी से पहले दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणवीर लेटे नजर आ रहे हैं।

ranveer singh is preparing for his first wedding anniversary | फर्स्ट वेडिंग एनीवर्सरी कुछ इस अंदाज में तैयारी कर रहे हैं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर करके किया खुलासा

फर्स्ट वेडिंग एनीवर्सरी कुछ इस अंदाज में तैयारी कर रहे हैं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर करके किया खुलासा

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार दिखाते रहते हैं। अब दोनों की शादी को एक साल होने वाला है। 14 नवंबर को  रणवीर और दीपिका ने शादी की थी। ऐसे में दोनों अब पहली वेडिंग एनीवर्सरी मनाएंगे। ऐसे में इस खास मौके के लिए रणवीर सिंह तैयारियों में जुट गए हैं।

एनिवर्सरी से पहले दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणवीर लेटे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर फेस पैक लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि पहली शादी की साहगिराह की तैयारियां शुरू...।

दोनों इस खास दिन के लिए विदेश या फिर किसी हिट स्टेशन पर नहीं जा रहे हैं। दोनों इस दिन देश में ही रहेंगे।  दरअसल रणवीर दीपिका अपनी एनीवर्सरी धर्मस्थलों पर जाकर सेलिब्रेट करेंगे। इस मौके पर  दोनों को परिवार भी साथ होगा।

दोनों इस खास दिन पर पहले तिरुपति मंदिर जाएंगे, इसके बाद पंजाब के अमृतसर में मत्था टेकने जाएंगे।दीपिका के करीबी के अनुसार दोनों पहले तिरुपति बालाजी मंदिर और फिर पद्मावती मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को दोनों अमृतसर के स्वर्णमंदिर जाएंगे।

13 नवंबर को दीपिका परिवार निकलकर मुंबई पहुंचेगा।दोनों के इस खास सेलेब्रिशन को लेकर फैंस भी खासा उत्साहित हैं। फैंस की निगाहें अब दोनों के इस खास दिन फोटो पर टिकी हैं। कब दोनों अपने साथ की फोटो सोशल मीडिया मीडिया पर शेयर करते हैं।

हाल ही में दीपिका अपनी दोस्त की शादी में गई थीं। दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी गए थे। जिसके बाद उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसको शेयर करते हुए लिखा जिसके बाद उन्होंने एक सेल्फी डालकर यह लिखा था कि दोस्त की शादी में ज्यादा मस्ती करने के बाद ये हाल होता है।

Web Title: ranveer singh is preparing for his first wedding anniversary

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे