रणवीर सिंह की तस्वीर पर दीपिका पादुकोण ने जताया प्यार, कहा- ...हाय, तुम बहुत हैंडसम हो

By अमित कुमार | Published: March 15, 2020 11:49 AM2020-03-15T11:49:57+5:302020-03-15T11:49:57+5:30

इससे पहले भी दीपिका और रणवीर एक-दूसरे की तस्वीर पर प्रतिक्रियाएं देते नजर आ चुके हैं। दीपिका आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं, लेकिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया।

Ranveer Singh Deepika Padukone gave us couple goal yet again see pic | रणवीर सिंह की तस्वीर पर दीपिका पादुकोण ने जताया प्यार, कहा- ...हाय, तुम बहुत हैंडसम हो

पति रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsदीपिका के अलावा रणवीर सिंह को फैंस भी इन अवॉर्ड के लिए बधाइयां दे रहे हैं। रणवीर और दीपिका दोनों को ही अपनी आने वाली फिल्म 83 से खासी उम्मीदें होंगी। 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द अपनी आने वाली फिल्म 83 में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण उनके साथ नजर आएंगी। रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आने वाली हैं।

हाल ही में पति रणवीर सिंह की तस्वीर पर दीपिका पादुकोण ने एक प्यार भरा कमेंट किया। रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा, "हाय, तुम बहुत हैंडसम हो, ठीक है अलविदा।' दरअसल, रणवीर सिंह ने समारोह में मिले अपने तीन अवॉर्ड के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर दीपिका पादुकोण ने ये प्यारा सा कमेंट किया। दीपिका के अलावा रणवीर सिंह को फैंस भी इन अवॉर्ड के लिए बधाइयां दे रहे हैं। 

इससे पहले भी दीपिका और रणवीर एक-दूसरे की तस्वीर पर प्रतिक्रियाएं देते नजर आ चुके हैं। दीपिका आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं, लेकिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में रणवीर और दीपिका दोनों को ही अपनी आने वाली फिल्म 83 से खासी उम्मीदें होंगी। 

Web Title: Ranveer Singh Deepika Padukone gave us couple goal yet again see pic

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे