दीपिका की इस फोटो पर किया पति रणवीर सिंह ने कंमेट, कहा-मार ही डालोगी क्या!

By मेघना वर्मा | Published: February 15, 2019 02:00 PM2019-02-15T14:00:03+5:302019-02-15T14:00:03+5:30

दीपिका और रणवीर का ये कंमेट वाला रिश्ता भी अनोखा है। दोनों ही एक-दूसरे की फोटोज पर कभी फनी, कभी एनॉइंग तो कभी रोमांटिक कंमेट करते रहते हैं। 

Ranveer Singh comment on Deepika Padukone photo on Instagram | दीपिका की इस फोटो पर किया पति रणवीर सिंह ने कंमेट, कहा-मार ही डालोगी क्या!

दीपिका की इस फोटो पर किया पति रणवीर सिंह ने कंमेट, कहा-मार ही डालोगी क्या!

Highlightsदीपिका पादुकोण की तस्वीरों पर रणवीर अक्सर काफी रोमांटिक कंमेट करते ही रहते हैं।रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है।

दीपिका-रणवीर बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं जो किसी के लिए भी इंस्पीरेशन हैं। दोनों ही एक्टर्स ना कभी एक दूसरे से प्यार जताने में कतराते हैं ना ही एक-दूसरे को मोटिवेट करने में। रणवीर का प्यार और दीपिका के प्रति हमेशा ही देखा गया है। हाल ही में फिर से दीपिका की एक फोटो पर कंमेट करके रणवीर ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि वो दीपिका की खूबसूरती के दीवाने हैं। 

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो पिंक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। रणवीर सिंह ने टिपिक पति का रोल प्ले करते हुए अपनी पत्नी की तारीफ की है और उनकी फोटो पर कंमेट करते हुए लिखा है कि मार ही डालोगी क्या...। रणवीर के इस कंमेट से साफ समझ आ  रहा है कि वो दीपिका को कितना एडमायर करते हैं। 

रणवीर सिंह सिर्फ यहीं ही नहीं रुके इसके बाद भी दीपिका की फोटो पर उन्होंने कंमेंट किया। दीपिका की एक तस्वीर जिसमें वो अपने होठों पर ऊंगलियां रखें दिख रही हैं। रणवीर ने इस फोटो पर कंमेंट किया है लिखा है..टेस्टी फिंगर। दीपिका और रणवीर का ये कंमेट वाला रिश्ता भी अनोखा है। दोनों ही एक-दूसरे की फोटोज पर कभी फनी, कभी एनॉइंग तो कभी रोमांटिक कंमेट करते रहते हैं। 

रणवीर सिंह की हाल ही में आलिया भट्ट के साथ फिल्म गली बॉय रिलीज हुई है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह रैपर का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड का रोल करती दिख रही हैं। 

Web Title: Ranveer Singh comment on Deepika Padukone photo on Instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे