पायलट अभिनंदन के कारण रणवीर सिंह ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर फैंस करेंगे जमकर तारीफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 28, 2019 04:43 PM2019-02-28T16:43:49+5:302019-02-28T16:43:49+5:30

बुधवार रात करीब 1- 1:30 बजे रणवीर सिंह की कार मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची लेकिन रणवीर अपनी कार से नीचे नहीं उतरे और वहां से वापिस लौट गए।

ranveer singh cancel his event in delhi return back from mumbai airport iaf pilot | पायलट अभिनंदन के कारण रणवीर सिंह ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर फैंस करेंगे जमकर तारीफ

पायलट अभिनंदन के कारण रणवीर सिंह ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर फैंस करेंगे जमकर तारीफ


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अटैक पर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनाव की स्थिति पर भारतीय कलाकार जहां भारतीय जवानों के समर्थन कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान ने दावा किया  है कि अभिनंदन उनकी हिरासत में हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपना एक इवेंट भी रद्द कर दिया है।

खबर के अनुसार बुधवार रात करीब 1- 1:30 बजे  रणवीर सिंह की कार मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची लेकिन रणवीर अपनी कार से नीचे नहीं उतरे और वहां से वापिस लौट गए। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक रणवीर सिंह को एक मोबाइल ब्रैंड के प्रमोशन के लिए दिल्ली आना था। लेकिन कमांडर के हिरासत में होने के कारण उन्होंने अपना इवेंट कैंसल कर दिया। 

हांलाकि उस वक्त किसी को पता नहीं चल पाया था कि क्या हुआ। रणवीर और कंपनी के बीच बुधवार को पूरा दिन चर्चा हुई कि क्या इस समय उन्हें यह इवेंट करना चाहिए। जिस समय देश इतने नाजुक दौर से गुजर रहा है और पाकिस्तान ने भारत के विंग कमांडर पाक के चंगुल में फंसे हुए हैं। ऐसे में अंत में एक्टर में इवेंट को कैंसल करने का फैसला लिया।



लेकिन बुधवार रात रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। तभी उन्हें ब्रैंड की तरफ से फोन आया और यह जानकारी दी गई कि यह इवेंट रद्द हो गया है। इसके बाद एयरपर्ट पहुंचे रणवीर सिंह वहां से वापिस लौट गए। इससे पहले रणवीर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन, भारत तुम्हारे साथ है।'
 

Web Title: ranveer singh cancel his event in delhi return back from mumbai airport iaf pilot

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे