रणवीर सिंह ने खरीदा सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड और वसीम अकरम का साइन किया हुआ बैट, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

By मेघना वर्मा | Published: June 3, 2019 03:18 PM2019-06-03T15:18:55+5:302019-06-03T15:18:55+5:30

रणवीर सिंह इन दिनों 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर बन रही फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए वह फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ लंदन गए हैं।

ranveer singh bought auction bat at lords salaam cricket | रणवीर सिंह ने खरीदा सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड और वसीम अकरम का साइन किया हुआ बैट, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

रणवीर सिंह ने खरीदा सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड और वसीम अकरम का साइन किया हुआ बैट, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में बिजी हैं। जिसमें वो पूर्व भारतीय टीम कप्तान कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं रिसेंटली रणवीर सिंह ने पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, विवियन रिचर्ड और सचिन तेंदुलकर का साइन किया हुआ बैट खरीदा है। 

इतना है दामरणवीर सिंह इन दिनों अक्सर कपिल देव के साथ दिखाई दे जाते हैं। आगामी फिल्म के लिए वो क्रिकेटर से क्रिकेट के दांव-पेंच सीख रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह ने सचिन, वसीम और विवियन का साइन किया हुआ बैट 2000 पाउंड में खरीदा है। लंदन में आयोजित सलाम क्रिकेट प्रोग्राम में रणवीर सिंह अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे।

1000 पाउंड से शुरु हुई थी बोली

इवेंट में खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने यूनिसैफ की ओर से चैरिटी के लिए एक ऑक्शन का आयोजन किया था। इसमें एक बैट पर सचिन, वसीम और विवियन ने साइन किया। जिसे रणवीर सिंह सहित तीन लोगों को 2000 पाउंड यानी एक लाख 80 हजार में बेच दिया।  बता दें इसकी बोली 1000 पाउंड से शुरू किया गया था। 

रणवीर सिंह इन दिनों 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर बन रही फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए वह फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ लंदन गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर 83 की टीम के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान को-एक्टर्स रणवीर के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए।

Web Title: ranveer singh bought auction bat at lords salaam cricket

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे