एक दूजे के होकर देश लौटे रणवीर-दीपिका, मांग में सिंदूर सजाए कुछ इस अंदाज में ससुराल पहुंची अभिनेत्री
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 18, 2018 10:49 AM2018-11-18T10:49:01+5:302018-11-18T10:49:01+5:30
Deepika Padukone and Ranveer Singh: दीपिका-रणवीर को आज मुंबई पहुंचे। इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में नजर आए।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से 14 और 15 नवंबर को शादी कर ली है। ऐसे में अब हमेशा के लिए एक दूजे के होने के बाद ये शादीशुदा जोड़ा देश वापस मुंबई आ गया है।
दीपिका-रणवीर को आज मुंबई पहुंचे। इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में नजर आए। दीपिका यहां गोल्डन रंग के सूट में दिखीं, जबकि रणवीर ने कुर्ते पायजामे के साथ पिंक रंग की कोटी पहनी। दोनों मैचिंग गोगल्स में नजर आए। दीपिका पादुकोण की मांग में सिंदूर साफ देखा जा सकता है। वह पूरी तरह से नवेली दुल्हन की तरह से सज के भारत लौटी हैं।
WATCH: Ranveer Singh and Deepika Padukone at Ranveer Singh's residence in Mumbai. They got married earlier this week in Italy's Lombardy pic.twitter.com/kgaiq87WTO
— ANI (@ANI) November 18, 2018
शादी के बाद अब पहली बार दीपिका खार में अपनी ससुराल पहुंच गई हैं। सुसराल पहुंच कर दोनों ने हाथ हिलाकर बार बार मीडिया और अपने चाहने वालों का शुक्रियाअदा किया । इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे।
दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।