Coronavirus: पीएम केयर्स फंड में रणवीर- दीपिका का दिया अहम योगदान, कहा-इस संकट की घड़ी में हम सब...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 4, 2020 12:16 PM2020-04-04T12:16:20+5:302020-04-04T12:16:20+5:30
रणवीर और दीपिका के फिल्मी करियर की करें तो दोनों जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है।
पूरे देश में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। भारत में तेजी से ये वायरस फैलता जा रहा है। ऐसे में इस वायरस को रोकने के लिए पीएम ने 21 दिन की घोषणा की है। ऐसे में हर कोई इस लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। वहीं, इस प्रकोप को देखते हुए सरकार के साथ कई सेलेब्स ने भी मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है।
सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए कपल ने लिखा, मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लेते हैं, और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिंद। दीपिका और रणवीर।
लॉकडाउन के बाद से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर जमकर इन दिनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों साथ की फोटो भी काफी शेयर करते नजर आते हैं। दोनों की इस तरह की फोटो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
आपको बात दें कि रणवीर और दीपिका के फिल्मी करियर की करें तो दोनों जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखेंगी। सोशल मीडिया पर दोनों के लुक भी सामने आ चुके हैं।