Gully Boy Trailer: रैपिंग के मसाले के साथ जबरदस्त अभिनय को पेश करता है 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर, फैंस देखकर कहेंगे 'अपना टाइम आएगा'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 9, 2019 02:48 PM2019-01-09T14:48:18+5:302019-01-09T14:56:13+5:30

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी 'गली ब्वॉय' के शानदार टीजर के बाद ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

ranveer alia film gully boy released a strong trailer | Gully Boy Trailer: रैपिंग के मसाले के साथ जबरदस्त अभिनय को पेश करता है 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर, फैंस देखकर कहेंगे 'अपना टाइम आएगा'

Gully Boy Trailer: रैपिंग के मसाले के साथ जबरदस्त अभिनय को पेश करता है 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर, फैंस देखकर कहेंगे 'अपना टाइम आएगा'

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट  की मोस्ट अवेटेड मूवी 'गली ब्वॉय'  के शानदार टीजर के बाद ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। रणवीर और आलिया पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। टीजर की ही तरह से फिल्म का ट्रेलर भी खासा प्रभावित करने वाला है।

कैसा है ट्रेलर

2.41 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत ही बेहद शानदार तरीके से होती है। ट्रेलर की शुरुआत होती है रैपर लड़कों के ग्रुप से जो रणवीर सिंह की हूडिंग करते नजर आते हैं। इसके बाद वह बताते नजर आते हैं कि रैपिंग किसको कहते हैं। फिर ट्रेलर में एंट्री होती है फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट की जो मुस्लिम के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहले ही सीन में आलिया को लड़के वाले देखने नजर आते हैं, जिससे साफ होता है कि वह लड़ने वाले जबरदस्त रोल में नजर आने वाली हैं।

इसके बाद फिर फैंस को रैपर बनें रणवीर सिंह नजर आते हैं। जो अपने पिता से गालियां खाते नजर आते हैं। पूरा ट्रेलर आम एक लड़के के सपनों पर है। आलिया भट्ट  का किरदार एक दम से साफ नहीं हो पाया है लेकिन इतना साफ हो गया है कि वह रणवीर की प्रेमिका के रोल में हैं। रणवीर बहुत ही शानदार अभिनय को एक बार फिर से फैंस के सामने पेश कर रहे हैं।ट्रेलर काफी प्रभावशाली कहा जा सकता है। 

 

 फिल्‍म में रणवीर कल्कि कोचलिन को भी 2 बार किस करेंगे। साथ ही अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।ये फिल्म मुंबई में रहनेवाले एक स्ट्रीट रैपर की कहनी है। जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यही नहीं फिल्‍म को बर्लिन इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्‍टिवल में भी दिखाया जाएगा। इसे जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं, जबकि रितेश सिद्धवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।  खबरों की मानें तो यह फिल्म मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाले भारतीय रैपर के जीवन पर आधारित है। 

English summary :
Ranveer Singh Gully Boy Trailer: Ranveer Singh and Aaliya Bhatt's most exciting movie 'Gully Boy', trailer has been released after a fantastic teaser. Ranveer and Alia are seen on the silver screen for the first time.


Web Title: ranveer alia film gully boy released a strong trailer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे