'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद करण जौहर की 'रणभूमि' में एक्शन करेंगे वरुण धवन
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 19, 2018 02:11 PM2018-02-19T14:11:40+5:302018-02-19T14:14:53+5:30
फ़िल्म की नायिका का चयन अभी नहीं हुआ है और इसकी घोषणा जल्द ही कि जाएगी।
मुम्बई, फरवरी 19: निर्माता करण जौहर ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद निर्देशक शशांक खैतान और अभिनेता वरुण धवन के साथ एक नई फिल्म का एलान किया है। नई फिल्म हम्प्टी शर्मा और बद्रीनाथ के बाद दुल्हनिया की अगली कड़ी न होकर एक एक्शन फिल्म होगी जिसका शीर्षक होगा रणभूमि। फ़िल्म 2020 दीवाली पर रिलीज़ होगी।
ट्विट्टर पर करण जौहर ने कल ही बताया था कि वो सोमवार को एक बड़ा एलान करने वाले हैं। फ़िल्म की नायिका का चयन अभी नहीं हुआ है और इसकी घोषणा जल्द ही कि जाएगी। क्या आलिया भट्ट एक बार फिर वरुण के साथ नज़र आएंगी ये तो वक़्त ही बताएगा।
#Rannbhoomi ... A story I started working on in December 2015... thank you for giving this dream wings @karanjohar ... Excited to collaborate with my friend and my star @Varun_dvn ... @apoorvamehta18@DharmaMoviespic.twitter.com/9ojfwKfQ63
— Shashank khaitan (@ShashankKhaitan) February 19, 2018
शशांक इससे पहले करण जौहर के लिये हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया का निर्देशन कर चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने करण जौहर द्वारा लॉन्च किए गए वरुण धवन और आलिया भट्ट को ही लिया था। दोनो ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर सफल रहीं थीं और उनका संगीत भी काफी पसंद किया गया था।
रणभूमि के साथ शशांक भी कॉमेडी छोड़ एक्शन फिल्मों की तरफ मुड़ गए हैं। करण के मुताबिक रणभूमि एक एक्शन-ड्रामा से भरपूर एक भव्य फ़िल्म होगी। शशांक ने कहा की इस फ़िल्म को लिखना उन्होंने 2015 से शुरू किया था। वरुण ने अभी तक एक सोलो एक्शन फिल्म नहीं करी। उनकी ज़्यादातर फिल्में कॉमेडी ही रहीं है और ढिशुम भी एक एक्शन कॉमेडी थी। इस फ़िल्म में वरुण एक्शन हीरो के रूप में दिखाई देंगे।