Mardaani 2 Box Office Collection Day 1: मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस किया कमाल, जानें कितने करोड़ का किया कलेक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 14, 2019 10:11 AM2019-12-14T10:11:06+5:302019-12-14T10:11:06+5:30
रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2 (Mardaani 2)' रिलीज हो गई है, फिल्म ने पहले दिन इतने करोड़ रुपये की कमाई की है
रानी मुखर्जी एक बार फिर से अपने दमदार रोल में पर्दे पर वापस आ गई हैं। रानी की फिल्म मर्दानी 2 इसी शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस ने जमकर पसंद किया है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक पुलिस ऑफीसर का रोल निभाती नजर आई हैं। जो रेपिस्ट सीरियल किलर को पकड़ती हैं।
फिल्म मर्दानी के पहले पार्ट में दमदार थ्रिलिंग को पेश किया गया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 8 से 10 प्रतिशत की ही कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन केवल 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी राजस्थान की है। एक दिन यहां एक दरिंदे की एंट्री होती है। जो पहले यहां लड़कियों को किडनैप करता है फिर उनके साथ रेप करता है और टार्चर करके उनकी हत्या कर देता है।ऐसा ही दिल देहला देने वाला मामला सामने आता है जिसकी हैवानियत देख कर पूरे देश का खून खौल उठता है।इस हैवानियत वाले केस को सैल्व करने आती है शिवानी शिवाजी रॉय यानि रानी मुखर्जी।फिल्म में हैवानियत करने वाला विलेन (विशाल जेठवा) है। जो पुलिस के साथ गेम खेलता है। वह पुलिस ऑफिसर शिवानी को चुनौती देता है कि वह फिर एक और लड़की के साथ ऐसी ही हैवानियत करने जा रहा है। ये थिएटर में जा कर ही देखना होगा कि क्या वह फिर से ऐसा कर पाता है कि नहीं।
एक्टिंग
रानी मुखर्जी ने बहुत ही शानदार एक्टिंग को पेश किया है। डायलॉग के साथ साथ एक्शन सीन भी रानी ने सही टाइन पर बोले हैं। रानी री एक्टिंग आपको बांधे रखने को काम करेगी। फिल्म में विलेन के रोल में विशाल जेठवा हैं जिनको दर्शक टीवी पर एक शो में अकबर के रोल में देख चुके हैं। वह मासूम दिखते हैं लेकिन अपने डेब्यू रोल में उन्होंने जान फूंक दी है। राजस्थानी लहजे को भी उन्होंने कस कर पकड़ा है जो उनके किरदार को डरावना बनाता है।