भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का गाना 'आई लव यू' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मची धूम- देखें VIDEO
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 3, 2018 03:35 PM2018-04-03T15:35:02+5:302018-04-03T15:35:02+5:30
क्वीन ऑफ भोजपुरी सिनेमा के नाम से फेमस रानी चटर्जी इन दिनों अपने एक गाने के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल रानी चटर्जी का पहला भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'आई लव यू' उनके यू-ट्यूब चैनल रानी चटर्जी इंटरटनमेंट पर रिलीज कर दिया गया है।
मुंबई, 3 अप्रैल: क्वीन ऑफ भोजपुरी सिनेमा के नाम से फेमस रानी चटर्जी इन दिनों अपने एक गाने के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल रानी चटर्जी का पहला भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'आई लव यू' उनके यू-ट्यूब चैनल रानी चटर्जी इंटरटनमेंट पर रिलीज कर दिया गया है।
इस गाने में रानी एक्टर-मॉडल सौरभ रॉय के प्यार में पागल नजर आ रही हैं। इस गाने का वीडियो 4.52 मिनट का है और इसे रानी चटर्जी एंटरटेंमेंट ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। वहीं, गाने ने आते ही धमाल मचा दी है।
इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के मशहूर संगीतकार मधुकर आंनद के संगीत दिया है। साथ ही रानी के इस म्यूजिक वीडियो में चर्चित भोजपुरी गायिका कल्पना की आवाज काफी कर्णप्रिय है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचे। कि गाना रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है, इस बेहद रोमांटिक गाने में रानी और सौरभ की केमेस्ट्री काफी फ्रेश नजर आ रही हैं।
रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली अदाकारा हैं, जिनका यू-ट्यूब चैनल बहुत ही अच्छी तरीके से चला रही हैं। अभी हाल ही में रानी ने अपने चैनल पर दो कवर सॉन्ग रिलीज किये थे, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं,भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अब भोजपुरी के बाद पंजाबी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।