कंगना रनौत की बहन रंगोली ने बचपन की बेहद क्यूट फोटो की शेयर, पहचानना होगा बेहद मुश्किल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2020 11:59 AM2020-03-23T11:59:44+5:302020-03-23T11:59:44+5:30
कंगना की अपनी बहन रंगोली के साथ स्पेशल बॉन्डिंग है। दोनों बहनों का प्यार सबको नजर आता है। अक्सर कंगना के पक्ष में उतरकर रंगोली सोशल मीडिया पर सेलेब्स की लताड़ लगाती रहती हैं।
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। ऐसे में कंगना को चाहने वाले उनको जमकर मैसेज कर रहे हैं। फैंस अलग अलग तरीके से उनको बधाई दे रहे हैं। इसी लिस्ट में कंगना की बहन रंगोली भी शामिल हैं। रंगोनी ने बहन कंगना को बेहद अनोखी फोटो शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी है।
कंगना की अपनी बहन रंगोली के साथ स्पेशल बॉन्डिंग है। दोनों बहनों का प्यार सबको नजर आता है। अक्सर कंगना के पक्ष में उतरकर रंगोली सोशल मीडिया पर सेलेब्स की लताड़ लगाती रहती हैं। वहीं कंगना भी अपनी बहन के बेहद करीब हैं, इसका नजारा देखने को मिलता है।
रंगोली ने कंगना के जन्मदिन पर उनके बचपन की बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। ये फोटो 90 के दशक की है। बहन कंगना को विश करते हुए रंगोली ने छोटू लिखा हैय़ रंगोली ने ट्वीट में लिखा- हैप्पी बर्थडे छोटू। इस तस्वीर में कंगना के पिता उनके बगल में बैठे हैं, सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
Happy birthday Chotu( on the left side typical summer evening back in the 90’s Papa getting home work done, we look very calm but deep down even our bone marrow’s trembling😬😁❤️... pic.twitter.com/1brwHlnHgv
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 23, 2020
कंगना की इस बचपन की फोटो में उनको पहचानना बेहद मुश्किल होने वाला है। दरअसल इस फोटो में कंगना के पिता उनके होमवर्क में उनकी मदद कर रहे हैं। कंगना की बहन के द्वारा शेयर की गई ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस फोटो देखकर कंगना को क्यूट बता रहे हैं।
अपने अभिनय के दम पर लोहा मजवाने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। नेशनल अवार्ड विजेता कंगना 23 मार्च 1987 में जन्म एक राजपूत परिवार में हिमाचल प्रदेश में हुआ है। बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस कही जाने वालीं कंगना ने बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।