लाइव न्यूज़ :

आलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात!

By विवेक कुमार | Updated: August 22, 2018 16:25 IST

अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर, आलिया और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं।

Open in App

मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड के गलियारों में पिछले काफी समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ख़बरें चर्चा में हैं। दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर को आलिया के घर पर भी देखा गया था। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सर्वजनिक  रूप से स्वीकार नहीं किया। हालांकि अब रणबीर ने एक्ट्रेस के साथ अपने  रिश्ते की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना बयान दिया है।

रणबीर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए अपने इंटरव्यू में कहा- सच बताऊँ तो मैं कोई हाइड एंड सीक गेम नहीं खेल रहा हूं। मैं अपने जीवन के एक खुश, पॉजीटिव और सुंदर फेज में हूं। लोगों को दूसरे की निजी जिन्दगी को जानने में काफी उत्सुकता होती है। लेकिन आप रिश्ते का सम्मान देना चाहते हैं ताकि लोग इसे गपशप तरीके से खराब न करें। यह आपके लिए  सुंदर, पवित्र और असल में महत्वपूर्ण है, इसलिए आप इसे अच्छी तरह से निभाना चाहते हैं।”    

रणबीर ने अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के बारे में बात करते हुए कहा- मैं और आलिया पहली बार ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं। आलिया एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और काफी हेल्पिंग भी हैं।

बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म में मौनी रॉय भी हैं जो विलेन की भूमिका में दिखेंगी।   

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?