रणबीर कपूर देने वाले हैं गुड न्यूज़, साल 2023 में रिलीज होगी यह फिल्म

By वैशाली कुमारी | Published: November 20, 2021 06:02 PM2021-11-20T18:02:22+5:302021-11-20T18:08:13+5:30

रणबीर कपूर फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी  वंगा की आने वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2023 को पूरी दुनिया में रिलीज हो सकती है। हालांकि से पहले इस फिल्म को 2022 के दशहरा पर रिलीज होने के लिए तय किया गया था।

Ranbir Kapoor is going to give good news, this film will be released in the year 2023 | रणबीर कपूर देने वाले हैं गुड न्यूज़, साल 2023 में रिलीज होगी यह फिल्म

रणबीर कपूर

Highlights रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल जनवरी में शादी करने जा रहे हैं फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी हैं

अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी  वंगा की आने वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2023 को पूरी दुनिया में रिलीज हो सकती है। हालांकि से पहले इस फिल्म को 2022 के दशहरा पर रिलीज होने के लिए तय किया गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी हैं। 

क्राइम ड्रामा फिल्म, 'एनिमल' भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी के सिने 1 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2017 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' और इसके समान रूप से लोकप्रिय बॉलीवुड रीमेक 'कबीर सिंह' के बाद निर्देशक के रूप में वांगा की वापसी का प्रतीक है। 

'एनिमल' एक गैंगस्टर ड्रामा है, जो किरदारों द्वारा साझा किए गए रिश्ते की हमेशा बदलती प्रकृति के इर्द-गिर्द घूमती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल जनवरी में शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले उनके नए घर में भी बड़ी तेजी से काम चल रहा है। अपने नए घर को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए आलिया और रणबीर काफी मेहनत कर रहे हैं। वो अक्सर घर के काम का मुआयना करने भी जाते हैं। ताकि काम में कोई कमी न रहे। शादी के बाद दोनों इसी घर में अपना आशियाना बसाएंगे।

Web Title: Ranbir Kapoor is going to give good news, this film will be released in the year 2023

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे