लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर ने खींची आलिया भट्ट की ऐसी तस्वीर की माँ नीतू कपूर को भी करना पड़ा कमेंट

By विवेक कुमार | Updated: August 2, 2018 11:08 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं।

Open in App

मुंबई, 2 अगस्त: 'संजू' की अपार सफलता के बाद रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ बुल्गारिया में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन शूटिंग के बीच में से समय निकालते हुए फिल्म के स्टारकास्ट यूरोप के कई टूरिस्ट लोकेशन्स पर घूम रहे है। हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि इनमें से उनकी कुछ तस्वीरें खुद रणबीर कपूर ने खिंची हैं।  

ब्लैक एंड वाइट फोटो में नजर आ रही आलिया ने डेनिम जैकेट पहनी हुई है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर में आलिया ने रणबीर कपूर को फोटो क्रेडिट भी दिया है। 

बता दें कि आलिया ने जैसे ही इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया ठीक थोड़ी देर बाद ही रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू सिंह ने एक क्यूट सा कमेंट भी किया है। उन्होंने तस्वीर को लेकर लिखा, 'तुम्हारी शानदार तस्वीर, रणबीर के जरिए।' 

 बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया अक्सर एकदूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में रणबीर को आलिया भट्ट के घर पर भी देखा गया था। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने कहा था कि अब रणबीर को शादी कर लेनी चाहिए। फ़िलहाल रणबीर, आलिया को लेकर काफी सीरियस हैं। हो सकता है कि जल्द ही दोनों अपने फैन्स को गुड न्यूज सुनाएं। 

टॅग्स :रणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?