शादी से पहले घर पर बैचलर पार्टी करने वाले हैं रणबीर कपूर! सामने आई एक्टर की मेहमानों की लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: April 5, 2022 02:17 PM2022-04-05T14:17:15+5:302022-04-05T14:18:10+5:30

अपनी शादी को लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच रणबीर की बैचलर पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट सामने आई है।

Ranbir Kapoor bachelor party guest list revealed as he weds Alia Bhatt next week | शादी से पहले घर पर बैचलर पार्टी करने वाले हैं रणबीर कपूर! सामने आई एक्टर की मेहमानों की लिस्ट

शादी से पहले घर पर बैचलर पार्टी करने वाले हैं रणबीर कपूर! सामने आई एक्टर की मेहमानों की लिस्ट

Highlightsखबरें तो ऐसी भी हैं कि रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आलिया शादी के तुरंत बाद फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शुटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगी।

मुंबई: इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड का ये स्टार कपल अप्रैल में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में अब ये खबरें सामने आ रही हैं कि शादी से पहले रणबीर अपने घर पर कुछ खास करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पार्टी में अर्जुन कपूर के अलावा अयान मुखर्जी भी शामिल हो सकते हैं।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी में अर्जुन कपूर और अयान मुखर्जी के अलावा आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हो सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रणबीर और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्तों में एक हैं। दोनों की काफी बनती है, इस वजह से वो रणबीर की बैचलर पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। यही नहीं, खबरें तो ऐसी भी हैं कि रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी करने वाले हैं। 

फिलहाल, दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के ही साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास 'डार्लिंग्स' (Darlings) और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी हैं।

बताया जा रहा है कि आलिया शादी के तुरंत बाद फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शुटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगी। वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर 'शमशेरा' में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। रणबीर के पास एनिमल (Animal) फिल्म भी है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ एक और फिल्म भी वे कर रहे हैं, जिसका नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं है। 

Web Title: Ranbir Kapoor bachelor party guest list revealed as he weds Alia Bhatt next week

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे