'ये जवानी है दीवानी' का ये डिलीटेड सीन इंटरनेट पर वायरल, वीडियो देख एक बार फिर फिल्म देखने को मजबूर हुए फैंस
By अमित कुमार | Published: April 22, 2020 07:38 PM2020-04-22T19:38:07+5:302020-04-22T19:48:57+5:30
'ये जवानी है दीवानी' फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के प्यार के किस्से बॉलीवुड में कौन नहीं जानता। भले ही यह कपल आज साथ न हो, लेकिन फिल्मी गलियारों में इनकी जोड़ी हमेशा सुर्खियां बटोरती रहेगी। ऑनस्क्रीन अभी भी लोग इस कपल को ज्यादा से ज्यादा देखना पसंद करते हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ आखिरी बार 2015 में फिल्म 'तमाशा' में नजर आए थे।
इन दोनों ने साथ मिलकर अब तक तीन फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' इन तीनों में सबसे कामयाब फिल्म रही। दीपिका के फैन पेज पर इस फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। सीन को 'ये जवानी है दीवानी' का डिलीटेड सीन बताया जा रहा है। लेकिन सीन इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद फैन एक बार फिर फिल्म देखने को मजबूर हो सकते हैं।
सीन में दीपिका यानी नैना को रणबीर यानी कबीर लेने आते हैं। दोनों के पास सिर्फ एक दिन का समय है। कबीर को लगता है कि नैना बाथरुम में नहा रही है और वह बाहर से उसे छेड़ने के लिए अंदर आने की बात करते हैं। इस बीच नैना पीछे से आती है और कबीर को शर्मिंदा कर देती है। वहीं बाथरुम से नैना की जगह उसकी मां निकलती है।