2 हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं आलिया-रणबीर, इस खास जगह पर लेंगे सात फेरे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 24, 2019 11:59 AM2019-10-24T11:59:35+5:302019-10-24T12:03:14+5:30

स्पॉटबॉय की खबर की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी कर सकते हैं। आई दीवा की एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में शादी करने जा रहे हैं।

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt To Tie Knot In Two Weeks In France: Report | 2 हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं आलिया-रणबीर, इस खास जगह पर लेंगे सात फेरे

2 हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं आलिया-रणबीर, इस खास जगह पर लेंगे सात फेरे

Highlightsआलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते कई दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं।दोनों को अक्सर पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन में साथ देखा जाता है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते कई दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन में साथ देखा जाता है। हाल ही में दोनों की शादी का फेक कार्ड भी जमकर वायरल हुआ है। लेकिन इस बात ये कपल के फैंस खुश हैं कि दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की शादी पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन दोनों की शादी की बात ठंडी नहीं पड़ी है।

स्पॉटबॉय की खबर की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। आई दीवा की एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में शादी करने जा रहे हैं।  कपल की शादी में केवल 2 हफ्ते का समय बचा है। यानि की दोनों जल्द की शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

खबर के अनुसार दोनों ने अपनी शादी के लिए फ्रांस को चुना है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि दीपिता प्रियंका और अनुष्का की तरह से ही प्रसिद्ध डिजाइनर सब्यसांची से आलिया अपना शादी का जोड़ा बनवा रही हैं। आलिया और रणबीर ने शेफ रितु दालमिया से खाने की बातचीत कर ली है।

कहा जा रहा है कि बाकी सितारों की तरह से ये भी शादी छुपाकर करेंगे। हालांकि अभी इस बात पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है कि दो हफ्तो में दोनों शादी करेंगे कि नहीं। फिलहाल दोनों इन दिनों लंदन में साथ में समय बिता रहे हैं।

लिया और रणबीर की जोड़ी जल्द ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और  मौनी रॉय नजर आने वाले हैं।फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्से अभी भी शूट किए जा रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई और महेश भट्ट की सड़क 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर शमसेरा में नजर आएंगे।

Web Title: Ranbir Kapoor And Alia Bhatt To Tie Knot In Two Weeks In France: Report

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे