जब अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट को किस करते हुए रणबीर कपूर से हुई थी ये गलती, होना पड़ा था शर्मिंदा-वीडियो हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 20, 2020 11:43 AM2020-05-20T11:43:34+5:302020-05-20T12:03:54+5:30
ऋषि कपूर के निधन में हर एक जगह आलिया रणबीर के साथ नजर आईं थीं। अब दोनों की शादी का फैंस को इंतजार है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का इश्क अब जग जाहिर हो चुका है।बॉलीवुड की दुनिया में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फैंस के पसंदीदा कपल बन चुके हैं। रणबीर के साथ हर एक पल में अब आलिया भट्ट नजर आती हैं। कहा तो ये तक जा रहा है कि दोनों लिवइन में रह रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर के निधन में हर एक जगह आलिया रणबीर के साथ नजर आईं थीं। अब दोनों की शादी का फैंस को इंतजार है।
कहा तो जाता है कि आलिया रणबीर की मां का भी पूरा ध्यान रखती हैं। ऐसे में इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों किस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो उन दिनों का है जब उन दिनों रणबीर और आलिया के लव अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया को किस करते हुए रणबीर कपूर से एक बड़ी गलती हो जाती है। जिसके बाद दोनों शर्मिंदा हो गए थे। दरअसल अवॉर्ड के लिए आलिया के नाम की घोषणा की जाती है तो खुशी में रणबीर उनको किस करते हैं लेकिन गलती से आलिया ऐसे पलती हैं कि वह उनके लिप्स पर किस करने को होते हैं।
ऐसे में अब दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।रणबीर को जब भी मौका मिलता है वो आलिया के साथ समय गुजारना पसंद करते हैं। ये न्यू ईयर के दौरान की तस्वीरें हैं।ब्रह्मास्त्र के शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। ये फिल्म दो साल से बन रही है। यहीं से दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई।