'ब्रह्मास्त्र' से पहले स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे रणबीर-आलिया, देखिए ये खास वीडियो

By मेघना वर्मा | Published: October 1, 2019 07:44 PM2019-10-01T19:44:48+5:302019-10-01T19:44:48+5:30

रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें आलिया रणबीर के लिए केक बना रही थीं।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt doing a ad-break together see the video | 'ब्रह्मास्त्र' से पहले स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे रणबीर-आलिया, देखिए ये खास वीडियो

'ब्रह्मास्त्र' से पहले स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे रणबीर-आलिया, देखिए ये खास वीडियो

Highlightsरणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही एक स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।दोनों स्टार्स जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के कुछ चहीते कपल्स में से एक हैं। जिन्हें लोग जल्द ही एक साथ बडे़ पर्दे पर देखना चाहते हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दोनों को कास्ट किया गया है लेकिन उनसे पहले ही दोनों सितारे जल्द ही टीवी स्क्रीन्स पर साथ नजर आएंगे। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो में साथ नजर आर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये आलिया और रणबीर कपूर का पहला कमर्शियल एड ब्रेक है। इस वीडियो में आलिया और रणबीर एक साथ एक ट्रेन में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसी वीडियो में रणबीर कपूर एक चिप्स के ब्रैंड को प्रमोट करते भी दिखाई देंगे। 

रणबीर और आलिया के इस वीडियो को रणबीर कपूर के फैन क्लब ने शेयर किया है। जिसमें रणबीर ब्लैक कलर की शर्ट पहने दिख रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट कुर्ती पहने और झुमका पहने दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

वहीं अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ही ओपन हैं। घरवालों की ओर से भी दोनों के रिश्ते को मंजूरी मिल गई है। हाल ही में रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें आलिया रणबीर के लिए केक बना रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाले हैं।

Web Title: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt doing a ad-break together see the video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे