परिवार समेत जयपुर पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी पति रणवीर सिंह संग आईं नजर

By अमित कुमार | Published: December 30, 2020 10:13 AM2020-12-30T10:13:39+5:302020-12-30T10:15:27+5:30

दीपिका-रणवीर और रणबीर-आलिया इन दिनों राजस्थान में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे हैं।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Jet-Off For Family Vacation with ranveer singh and deepika padukone | परिवार समेत जयपुर पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी पति रणवीर सिंह संग आईं नजर

आलिया भट्ट और नीतू कपूर संग रणबीर कपूर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsरणबीर कपूर और रणवीर सिंह एक साथ नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह के साथ चिल करती दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और अपने फैमिली के साथ वैकेशन मनाने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हुए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन दोनों के साथ रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी जयपुर में ही हैं। 

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेटे रणबीर कपूर और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ चिल करती दिखाई दे रही हैं। कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि ये सभी साथ में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करने के लिए वहां पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस रणबीर-आलिया की शादी की भी बात कर रहे हैं। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी दिनों से अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी थे। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस फिल्म के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन आलिया ने ऐसी किसी भी खबर से साफ इनकार कर दिया है। आलिया भट्ट बॉलीवुड की कुछ उन टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में पॉपुलैरिटी गेन कर ली है।

Web Title: Ranbir Kapoor Alia Bhatt Jet-Off For Family Vacation with ranveer singh and deepika padukone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे