सबको पछाड़ रणबीर-आलिया ने फिल्मफेयर में लहराया हुनर का परचम, कुछ इस तरह से शो में एक-दूजे के इश्क में डूबा नजर आया कपल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 24, 2019 12:04 AM2019-03-24T00:04:18+5:302019-03-24T00:04:18+5:30
फिल्मफेयर में आलिया भट्ट को राजी फिल्म के बेस्ट एक्ट्रेस व रणबीर कपूर को संजू फिल्म के बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है।
बॉलीवुड के सबसे फेमस अवार्ड शो फिल्मफेयर का आयोजन किया गया है। इस शो में बॉलीवुड का हर एक सितारा नजर आया। इस बार के अवार्ड में जिस पर सबसे ज्यादा सभी की नजर रही वो थे एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।
फिल्मफेयर में आलिया भट्ट को राजी फिल्म के बेस्ट एक्ट्रेस व रणबीर कपूर को संजू फिल्म के बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। इन दोनों ने स्टार्स ने कई दिग्गज कलाकारों को पछाड़कर ये पुरस्कार अपने नाम किया है। दोनों ने हर किसी को बता दिया अभिनय में ये किसी से कम नहीं हैं।
इन दोनों का इस बार अवार्ड मिलना फैंस के लिए खुशी की बात हो सकती है। दोनों के अफेयर की खबरें भी जोरों पर हैं और रणबीर-आलिया दबी जुबां में इसको स्वीकार भी कर चुके हैं। ऐसे में इनके दिल का प्यार शो में भी दिखा। भले शो में दोनों अलग अलग गए हों, लेकिन अवार्ड फंक्शन के दौरान आलिया और रणबीर साथ ही रहे।
दोनों के साथ की फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन फोटो में कपल आपस में बातें करता नजर आ रहा है। साथ ही खास बात ये है कि दोनों ब्लैक कलर की मैचिंग में यहां पहुंचे थे। यानि दोनों के बीच का प्यार जाने अंजाने फैंस के बीच फिर से छा गया है।