रणबीर और आलिया जोधपुर में दिखे साथ, क्या वेडिंग वेन्यू की कर रहे हैं तलाश ?
By वैशाली कुमारी | Published: September 27, 2021 10:16 AM2021-09-27T10:16:32+5:302021-09-27T10:20:47+5:30
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के वेन्यू की तलाश में जोधपुर पहुंचे थे। वहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में जोधपुर हवाई अड्डे के बाहर देखा गया था। इसके बाद से इन दोनों को लेकर कई सारी खबरें सामने आई हैं।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के वेन्यू की तलाश में जोधपुर पहुंचे थे। वहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस लगातार दोनों की शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की बात अब बॉलीवुड में किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड की यह जोड़ी फैंस को काफी आकर्षित करती रहती है।
वहीं दोनों के ही बॉलीवुड करियर का इस समय सुनहरा दौर चल रहा है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में हैं। जैसे 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आर आर आर', 'शमशेरा', 'ब्रह्मास्त्र' और 'एनिमल'।
बता दें कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन में साथ दिखाई देने वाले हैं। 3 पार्ट में बनने वाली इस फ्रेंचाइजी को लेकर लोगों के बीच यह फिल्म काफी रोमांचक होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मोनी राय भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।