अमर हो गए हैं 'रामायण' के ये किरदार, 33 साल बाद कुछ ऐसे दिखते हैं राम-सीता और लक्ष्मण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 27, 2020 03:21 PM2020-03-27T15:21:48+5:302020-03-27T15:21:48+5:30

रामायण पहली बार टीवी पर करीब 33 साल पहले प्रसारित हुई थी। ऐसे में अब इसमें काम करने वाले किरदार भी काफी चेंज हो गए हैं। आइए रामायण के कुछ खास किरदारों के बारे में आज आपको बताते हैं।

ramayana ten iconic charcter like ram sita laxman | अमर हो गए हैं 'रामायण' के ये किरदार, 33 साल बाद कुछ ऐसे दिखते हैं राम-सीता और लक्ष्मण

अमर हो गए हैं 'रामायण' के ये किरदार, 33 साल बाद कुछ ऐसे दिखते हैं राम-सीता और लक्ष्मण

Highlightsदेशभर में 21 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा।टीवी सीरियल्स की शूटिंग ना हो पाने के कारण रिपीट टेलीकास्ट दिखाए जा रहे हैं

देशभर में 21 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में टीवी सीरियल्स की शूटिंग ना हो पाने के कारण रिपीट टेलीकास्ट दिखाए जा रहे हैं। घर पर बैठेकर लोग इस कारण से बहुत बोर हो रहे हैं। यही कारण है कि लोगों ने फिर से रामायण शुरू करने की मांग की है। इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है।28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा।

रामायण पहली बार टीवी पर करीब 33 साल पहले प्रसारित हुई थी। ऐसे में अब इसमें काम करने वाले किरदार भी काफी चेंज हो गए हैं। आइए रामायण के कुछ खास किरदारों के बारे में आज आपको बताते हैं।

राम

रामायण सीरियल के अहम किरदार थे भगवान राम। राम को रोल एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था। अरुण की छवि को लोगों पर ऐसा असर हुआ था कि लोग उनको भगवान की समझने लगे थे।

सीता 

सीता के रोल में दीपिका चिखलिया ने एक गहरी छाप छोड़ी थी। आज भी दीपिका को सीता के रोल के लिए याद किया जाता है।दीपिका जैसा जादू फैंस पर आज तक कोई एक्ट्रेस नहीं चला पाई है। लोगों को उनमें साक्षात सीता मां की ही छवि नजर आती थी।

हनुमान

दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल निभाया था। उनकी कदकाठी इस रोल के परफैक्ट थी। दारा सिंह आज भले इस दुनिया में न हों लेकिन लोगों के जहन में वो आज भी जिंदा हैं।

रावण

रामायण सीरियल में अहम किरदार था रावण का। रावण का रोल अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। इस सीरियल ने उनको बुलंदियों पर पहुंचा था। लोग उनके अभिनय से खासा प्रभावित हुए थे।

लक्ष्मण

लक्ष्मण के बिना रामायण अधूरी ही रहेगी। ऐसे में सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल किया था।  उनके रोल को फैंस ने काफी सराहा।
 

Web Title: ramayana ten iconic charcter like ram sita laxman

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे