रामायण में भरत का किरदार निभाने वाले एक्टर की इस गंभीर बीमारी से हो गई थी मौत, कभी एक्टिंग से रुला दिया था सबको

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2020 02:43 PM2020-04-17T14:43:49+5:302020-04-17T14:43:49+5:30

भरत की नायाब एक्टिंग को भला कौन भूल सकता है। भरत की नायाब एक्टिंग ने फैंस की आंखों में आंसू ला दिए थे।

ramayan serial bharat sanjay jog is no more | रामायण में भरत का किरदार निभाने वाले एक्टर की इस गंभीर बीमारी से हो गई थी मौत, कभी एक्टिंग से रुला दिया था सबको

रामायण में भरत का किरदार निभाने वाले एक्टर की इस गंभीर बीमारी से हो गई थी मौत, कभी एक्टिंग से रुला दिया था सबको

Highlights1987 ने प्रसारित हुई रामायण को एक बार फिर से देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण अहम थे, लेकिन रामायण भरत के बिना अधूरी है

लोगों की जबरदस्त मांग के बाद 28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है। रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। सीरियल में राम-सीता के रोल में अरुण गोविल और दीपिका चिखलाखिया नजर आए थे।

1987 ने प्रसारित हुई रामायण को एक बार फिर से देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण अहम थे, लेकिन रामायण भरत के बिना अधूरी है।  भरत की नायाब एक्टिंग को भला कौन भूल सकता है। भरत की नायाब एक्टिंग ने फैंस की आंखों में आंसू ला दिए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण सीरियल में भरत का किरदार निभाने वाले एक्टर इस दुनिया  में नहीं हैं।  

संजय जोग ने भरत का किरदार रामायण में निभाया था। लेकिन अब ये एक्टर इस दुनिया में नहीं है। संजय की मृत्यु  27 नवंबर 1995 को लीवर फेल होने के कारण हुई थी। संजय रामायण के अलावा मराठी फिल्मों के भी पॉपुलर एक्टर थे। 

संजय जोग एक वक्त पर पायलट बनने का सपना देखते थे।  लेकिन 1971 में भारत-पाकिस्तान के साथ युद्ध में उनके एक करीबी की मौत हो गई थी, जिससे उमके घरवालों ने उनको उसी वक्त रोक दिया था। एक्टर ने मुंबई के एलफिस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। 

संजय ने एक्टिंग कोर्स भी किया था।  इस दौरान उन्हें मराठी फिल्म सापला में लीड रोल मिल गया था।  संजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मुंबई हीरो बनने के लिए नहीं आए थे।  मेकअप मैन गोपाल दादा  की मदद से संजय को भरत का रोल मिला था। कहा जाता है कि एक्टर को पहले लक्ष्मण का रोल ऑफ हुआ था जिसको बिजी होने के कारण ठुकरा दिया  था और बाद में वह भरत बनें।

Web Title: ramayan serial bharat sanjay jog is no more

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे