रामायण के 'राम' ने राम मंदिर पर कही ये बड़ी बात, बोले- रामराज्य की सही परिभाषा समझने की...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 25, 2020 01:19 PM2020-04-25T13:19:20+5:302020-04-25T13:19:20+5:30

रामायण में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने हाल ही में राम मंदिर को लेकर बात की और कहा कि हम सबने रामराज्य की सही परिभाषा समझने की शुरुआत कर दी है।

ramayan s ram arun govil speaks about ram mandir | रामायण के 'राम' ने राम मंदिर पर कही ये बड़ी बात, बोले- रामराज्य की सही परिभाषा समझने की...

रामायण के 'राम' ने राम मंदिर पर कही ये बड़ी बात, बोले- रामराज्य की सही परिभाषा समझने की...

Highlights1987 में शुरू हुई रामायण का प्रसारण एक बार फिर से टेलिविजन पर किया जा रहा हैलॉकडाउन के कारण लोगों की मांग के बाद रामायण का प्रसारण किया गया है।

1987 में शुरू हुई रामायण का प्रसारण एक बार फिर से टेलिविजन पर किया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण लोगों की मांग के बाद रामायण का प्रसारण किया गया है। शो को फैंस हद से ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस शो के हर एक किरदार को भी एक बार फिर से फैंस जबरदस्त प्यार दे रहे हैं। टीआरपी में भी ये शो  एक नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है। ऐसे में शो से जुड़ी तमाम बाते भी फैंस को आकर्षित कर रही है। 

अब शो के राम यानि अरुण गोविल ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है। फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया और सोशल मीडिया पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। अरुण गोविल से पूछा गया कि रामायण के पहले अरुण गोविल और रामायण के बाद के अरुण गोविल को कैसे आप परिभाषित करेंगे?

इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा है कि हर बात के निगेटिव-पॉजिटिव पहलू होते हैं। रामायण से मुझे जो कुछ मिला, वह शायद मैं कितनी भी फिल्में कर लेता, मुझे नहीं मिलता। भगवान राम ने अपना नाम मेरे साथ जोड़ दिया, और क्या देगा भगवान? मैं इंसान ही बना रहूं, बहुत है मेरे लिए।

इसके बाद अरुण गोविल से पूछा गया कि राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अब रामायण का प्रसारण, क्या अब हम रामराज्य की कल्पना कर सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'हम सबने शुरुआत तो कर दी है रामराज्य की सही परिभाषा समझने की। अगर हम राम जी के व्यक्तित्व के तीन गुण - संकल्प, संयम और मर्यादा को अपना लें तो हम सब अपने देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं।


अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाया था। इस किरदार में वो ऐसे ढले कि लोग इनकी भगवान मानकर पूजा करने लगे थे। आज भी फैंस उनको वही प्यार और सम्मान दे रहे हैं जो 1987 में दिया था।

Web Title: ramayan s ram arun govil speaks about ram mandir

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे