जानिए 'रामायण' के लिए 'लक्ष्मण जी' को कितनी मिलती थी सैलरी, खुद एक्टर ने किया खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 28, 2020 01:16 PM2020-04-28T13:16:31+5:302020-04-28T13:16:31+5:30
रामायण 33 साल बाद फिर से पर्दे पर पेश की जा रही है। ऐसे में फैंस फिर से सीरीयल को देख रहे हैं और उनके अंदर की वहीं भावनाएं देखने को मिल रही हैं जो 33 साल पहले हुआ करती थीं।
भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं । हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद करे हैं। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए।
शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। अब एक बार फिर से इन स्टार्स को वही फेम मिलता नजर आ रहा है। लोग इन स्टार्स को उतना ही पसंद कर रहे हैं, जितना पहले करते थे।
ऐसे में शो के लिए इन स्टार्स की मेहनत के कितने पैसे मिलते थे। आजतक की खबर के अनुसार सुनील लहरी ने बताया है कि बस इतना कहूंगा कि पीनट्स मिलते थे। तब इतना खर्चा भी नहीं था आज के जमाने की तरह। एक्टर ने सीधे पैसों का आंकड़ा तो नहीं बताया लेकिन लेकिन इतना इशारा जरुर कर दिया कि उनको पैसे उस वक्त काफी कम मिलते थे।
सुनील ने अपनी बात के साथ ये भी कह दिया कि उन दिनों खर्चे बहुत ज्यादा नहीं हुआ करते थे। आपको बता दें कि रामायण सीरियल की शूटिंग 1987 में हुई थी। सुनील ने कहा है कि आज कोई एक्टर एक शो करके घर बना सकता है। लेकिन तब हम पूरी रामायण करके भी घर बनाने की नहीं सोच सकते थे।
सुनील एक बार फिर से लोगों के द्वारा मिल रहे प्यार से काफी खुश हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने लगभग हर एक फैन का पर्सनल जवाब भी देते नजर आते हैं।